{"_id":"64420ece2ab5c12afb0c7244","slug":"twitter-shows-stephen-king-lebron-james-paid-for-blue-tick-but-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter Blue Tick: पोप फ्रांसिस, ट्रंप-बिल गेट्स के खातों से भी ब्लू टिक गायब; इन तीन को मिली छूट, जानें वजह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Twitter Blue Tick: पोप फ्रांसिस, ट्रंप-बिल गेट्स के खातों से भी ब्लू टिक गायब; इन तीन को मिली छूट, जानें वजह
Fri, 21 Apr 2023 09:50 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 21 Apr 2023 09:50 AM IST
सार
Twitter Blue Tick: 'द शाइनिंग' के लेखक किंग, जो पूर्व में मस्क को ट्विटर के लिए मस्क को भयानक कह चुके हैं ने ट्वीट किया, "मेरा ट्विटर अकाउंट कहता है कि मैंने ट्विटर ब्लू की सदस्यता ली है। मैंने ऐसा नहीं किया है। मेरा ट्विटर अकाउंट कहता है कि मैंने एक फोन नंबर दिया है। मैंने ऐसा नहीं किया है।"मस्क ने उन्हें जवाबी ट्वीट किया, "आपका स्वागत है नमस्ते"।
विज्ञापन
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्विटर ने गुरुवार को उपयोगकर्ताओं के प्रोफाइल से लीगेसी ब्लू टिकमार्क को हटाना शुरू कर दिया है। इसके तहत पॉप आइकन बियॉन्से और पोप फ्रांसिस सहित कई प्रभावशाली लोगों के ब्लू टिक हटा दिए गए। हालांकि बास्केटबॉल स्टार लेब्रॉन जेम्स और लेखक स्टीफन किंग जैसी कुछ हस्तियों का ब्लू टिक अब भी बरकार है।
विज्ञापन
'द शाइनिंग' के लेखक किंग, जो पूर्व में मस्क को ट्विटर के लिए मस्क को भयानक कह चुके हैं ने ट्वीट किया, "मेरा ट्विटर अकाउंट कहता है कि मैंने ट्विटर ब्लू की सदस्यता ली है। मैंने ऐसा नहीं किया है। मेरा ट्विटर अकाउंट कहता है कि मैंने एक फोन नंबर दिया है। मैंने ऐसा नहीं किया है।"मस्क ने उन्हें जवाबी ट्वीट किया, "आपका स्वागत है नमस्ते"। उन्होंने साथ में हाथ जोड़ने इमोजी भी साझा की। द वर्ज के अनुसार जेम्स, जिन्होंने पहले कहा था कि वह सत्यापन के लिए भुगतान नहीं करेंगे, ने भी ब्लू टिक रखने के लिए भुगतान नहीं किया था।
विज्ञापन
सत्यापन के खर्च को यूक्रेन-रूस युद्ध में दान किया करें मस्क
एक ट्वीट में स्टीफन किंग ने कहा कि चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच उनके सत्यापन पर खर्च किए गए धन को दान में दिया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे लगता है कि मिस्टर मस्क को मेरा ब्लू चेक चैरिटी को देना चाहिए। मैं प्रितुला फाउंडेशन की सिफारिश करता हूं, जो यूक्रेन में जीवन रक्षक सेवाएं प्रदान करता है। साथ ही कहा कि यह बस आठ डॉलर है, मस्क चाहें तो इसमें थोड़ा थोड़ा जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
मस्क ने अलग से ट्वीट किया: "मैं कुछ के लिए व्यक्तिगत रूप से भुगतान कर रहा हूं।" उन्होंने फिर ट्वीट किया उनमें सिर्फ शैटनर, लेब्रॉन और किंग शामिल हैं। उन्होंने अभिनेता विलियम शेटनर का जिक्र करते हुए ये ट्वीट किया जिन्होंने पिछले महीने शिकायत की थी कि उन्हें अपना ब्लू टिक बरकरार रखने के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया था।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह-संस्थापक बिल गेट्स और रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां भी ब्लू टिक खोने वालों में शामिल हैं। मस्क के स्वामित्व के तहत, ट्विटर ने प्रतिष्ठित ब्लू टिक को जारी करने के तरीके में बदलाव किया है। पहले प्रसिद्ध व्यक्तियों, पत्रकारों, अधिकारियों, राजनेताओं और प्रतिष्ठानों को उनकी पहचान सत्यापित करने के बाद ये ब्लू टिक जारी किए जाते थे।
मस्क ने नवंबर में कहा था कि ट्विटर विज्ञापन से परे आमदनी के नए जरिए के रूप में ब्लू टिक के लिए प्रति माह आठ डॉलर चार्ज करेगा। उसके बाद कंपनी ने ब्लू टिक के अलावे सुनहरे और भूरे रंग के टिक की भी घोषणा की। व्यवसायों को सुनहरे और सरकार, बहुपक्षीय संगठनों और अधिकारियों को ग्रे टिक दिया गया।
अमेरिकी गैर-लाभकारी नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) ने अपने 52 आधिकारिक ट्विटर फीड पर सामग्री पोस्ट करना बंद कर दिया क्योंकि ट्विटर ने इसे "राज्य से संबद्ध मीडिया" और बाद में "सरकार की ओर से वित्त पोषित मीडिया" करार दिया। सार्वजनिक प्रसारक कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) ने भी ट्विटर पर अपनी गतिविधियों को रोक दिया और सरकार की ओर से वित्त पोषित होने की परिभाषा के मसले पर मस्क से उनकी बहस हो गई।