{"_id":"627e2e19da26eb0aee273c6c","slug":"twitter-deal-temporarily-on-hold-pending-detains-calculation-of-fake-spam-accounts-tweets-elon-musk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk Twitter Deal: फर्जी अकाउंट्स की गणना की वजह से ट्विटर सौदे पर फिलहाल रोक, फिर भी डील के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Elon Musk Twitter Deal: फर्जी अकाउंट्स की गणना की वजह से ट्विटर सौदे पर फिलहाल रोक, फिर भी डील के लिए प्रतिबद्ध
Fri, 13 May 2022 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 13 May 2022 06:05 PM IST
सार
Twitter Deal on Hold: एलन मस्क ने बीते दिनों में 44 अरब डॉलर में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर को खरीदा था। लेकिन, प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट्स की संख्या को लेकर अब उन्होंने कहा है कि यह सौदा फिलहाल होल्ड पर है।
विज्ञापन
एलन मस्क-ट्विटर
- फोटो : Twitter @iSachinDeshwal/ Pixabay
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर का सौदा किया था। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि यह सौदा फिलहाल रोक गिया गया है। इसके पीछे उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की लंबित जानकारी को कारण बताया है। मस्क ने कहा कि यह गणना बताती है कि प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की संख्या पांच फीसदी से कम है। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि वे अब भी सौंदे के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने कहा था कि पहली तिमाही के दौरान इसके मोनेटाइजेबल दैनिक सक्रिय यूजर्स में फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की संख्या पांच फीसदी से कम रही। सोशल मीडिया कंपनी के पहली तिमाही में 22.90 करोड़ यूजर्स ऐसे थे जिनको विज्ञापन मिले थे। एलन मस्क ने ट्विटर का सौदा करने के बाद एक ट्वीट में कहा था कि हमारी प्राथमिकता इस प्लेटफॉर्म से 'स्पैम बॉट्स' को पूरी तरह खत्म करने पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि स्पैम एवं फर्जी खातों से जुड़ा ब्योरा इस सौदे को जारी रखने में कितना बड़ा जोखिम खड़ा कर सकता है। ट्विटर में पारदर्शिता की पुरजोर वकालत करने वाले मस्क शुरू से ही इस सोशल मीडिया मंच को फर्जी खातों से मुक्त करने की बात करते रहे हैं। गुरुवार को ही ट्विटर के दो बड़े अधिकारियों को हटाया गया है। ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक मस्क ने 44 अरब डॉलर में इसका अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने कोष जुटाना भी शुरू कर दिया था।