फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trump's tariffs declined billionaires Wealth, Know how much loss occurred to Musk and Zuckerberg

Trump Tariffs: ट्रंप के टैरिफ ने अरबपतियों को लगाया चूना, मस्क और जुकरबर्ग को कितना उठाना पड़ा नुकसान? जानें

Sat, 05 Apr 2025 07:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 05 Apr 2025 07:30 PM IST
सार

Trump Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ की दरों का एलान किए जाने के बाद एसएंडपी 500 में केवल दो दिनों में 10.5% की गिरावट आई,  इस दौरान नैस्डैक भी 11.4% तक लुढक गया। वैश्विक बाजार के लिहाज से गुरुवार के बाद शुक्रवार का दिन खास तौर पर दर्दनाक रहा। इस दौरान दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Trump's tariffs declined billionaires Wealth, Know how much loss occurred to Musk and Zuckerberg
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिए पिछले कुछ दिन बहुत बुरे रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए जवाबी टैरिफ की घोषणा के बाद, दुनिया भर के बाजारों में भारी गिरावट आई। इसका असर अरबपतियों की संपत्ति पर भी पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार (3 अप्रैल) से शुक्रवार के बीच दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों को कुल मिलाकर 536 बिलियन डॉलर का चूना लगा है।

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ की दरों का एलान किए जाने के बाद एसएंडपी 500 में केवल दो दिनों में 10.5% की गिरावट आई,  इस दौरान नैस्डैक भी 11.4% तक लुढक गया। वैश्विक बाजार के लिहाज से गुरुवार के बाद  शुक्रवार का दिन खास तौर पर दर्दनाक रहा। इस दिन बाजार को करीब 329 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। कोविड-19 महामारी के बाद यह एक दिन में सबसे बड़ी आई सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार के गिरावट के बीच लगभग 90% अरबपतियों की संपत्ति में घटी है और इस दौरान हर एक को औसतन 3.5% का नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: New Pamban Bridge: रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन करेंगे पीएम, जानें नए पुल की खूबी

विज्ञापन
विज्ञापन

मस्क और जुकरबर्ग की संपत्ति कितनी घटी?

ट्रंप की ओर से टैरिफ का एलान किए जाने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वालों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के खास और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं। टेस्ला के शेयरों में शुक्रवार को ही 10% से अधिक की गिरावट आई, इससे मस्क की कुल संपत्ति में 31 अरब डॉलर कम हो गया। इस तरह 2025 में उनका कुल घाटा 130 अरब डॉलर पर पहुंच गया। ब्लूमबर्ग के अनुसार नुकसान के मामले में मेटा के सर्वेसर्वा मार्क जुकरबर्ग भी बहुत पीछे नहीं है। टैरिफ के एलान के बाद उनकी कंपनी के शेयरों में सिर्फ दो दिनों में लगभग 14% की गिरावट आई, इससे उनकी उनकी कुल संपत्ति 27 अरब डॉलर कम हो गई।

दुनिया के दूसरे अरबपतियों की संपत्ति का क्या हाल?

अर्नेस्ट गार्सिया III, जो पुरानी कारों के प्लेटफॉर्म कारवाना का संचालन करते हैं, की सपंत्ति में टैरिफ के एलान के बाद 2 अरब डॉलर की गिरावट आई। टैरिफ की घोषणा के बाद कारवाना के शेयर 28% तक फिसल गए और गार्सिया को दुनिया के 500 अमीरों की सूची से बाहर होना पड़ा।



ये भी पढ़ें: US Tariffs: तीन दिन में एफपीआई ने भारत में बेचे ₹10355 करोड़ के शेयर, कब तक हो सकती है इसकी भरपाई? यहां जानें

वियतनाम पर 46% टैरिफ हटाने की संभावना से नाइकी के शेयर संभले

हालांकि ऐसा नहीं है कि हर अरबपति को ट्रंप के फैसले के बाद नुकसान ही उठाना पड़ा। नाइकी के सह-संस्थापक फिल नाइट की संपत्ति में मामूली इजाफा हुआ। डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बीच कहा कि वियतनाम के नेता के साथ उनकी 'बहुत ही उत्पादक बातचीत" हुई। ट्रंप ने वियतनामी वस्तुओं पर 46% टैरिफ को हटाने की संभावना का संकेत दिया। इसके बाद जूता ब्रांड के शेयर में 2.8% की वृद्धि दर्ज की गई, क्योंकि नाइकी अपना अधिकांश विनिर्माण वियतनाम में ही करती है। 

कंपनी के शेयरों में उछाल से नाइट की संपत्ति में 8.4 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। इससे उनकी संपत्ति में एक दिन पहले हुए 3 अरब डॉलर के नुकसान की आंशिक भरपाई हुई। मैक्सिकन अरबपति कार्लोस स्लिम की संपत्ति में भी उतार-चढ़ाव दिखा। शुक्रवार को स्लिम की संपत्ति में 5.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इस दौरान मैक्सिको का बाजार भी लगभग 5% तक गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed