फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Traveling in Indigo aircraft will have to be expensive indigo may charge passengers for checked in baggage

Indigo Airlines: इंडिगो के विमान में सफर करना होगा महंगा, अब यह नया चार्ज वसूलने की तैयारी में एयरलाइन

Wed, 17 Nov 2021 02:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Nov 2021 02:24 PM IST
सार

Indigo Baggage Charge: एशिया की सबसे बड़ी बजट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो अब यात्रियों पर बोझ बढ़ाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, एयरलाइंस कंपनी यात्रियों से चेक-इन सामान के लिए नया चार्ज वसूलने की तैयार में है। 

विज्ञापन
Traveling in Indigo aircraft will have to be expensive indigo may charge passengers for checked in baggage
इंडिगो

विस्तार

एशिया की सबसे बड़ी बजट एयरलाइंस इंडिगो अब अपने यात्रियों को झटका देने का मन बना रही है। इसके तहत कंपनी यात्रियों से एक नया चार्ज बसूलने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो अब यात्रियों से चेक-इन सामान के लिए पैसे वसूलने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन


सरकार के साथ बातचीत जारी
इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड द्वारा संचालित इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ रोनोजॉय दत्ता का कहना है कि अभी हम इस बारे में सरकार से बात कर रहे हैं। किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले हम सब सामान्य करना चाहते हैं। गौरतलब है कि गो एयरलाइंस इंडिया लिमिटेड भी अपने यात्रियों से टिकट के अलावा बैगेज चार्ज वसूलने की तैयारी कर रही है और अब इस सूची में इंडिगो का नाम भी आ गया है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक रोक
रोनोजॉय दत्ता ने इंडिगो के पूर्व योजना के मुताबिक संस्थागत निवेशकों को शेयर बिक्री के माध्यम से धन जुटाने की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड से पहले की तरह घरेलू एयरलाइंस को अक्तूबर में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ान भरने की इजाजत दी है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक रोक जारी है। हमारा राजस्व वापस आ रहा है इसलिए हमें धन जुटाने की फिलहाल जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानन उद्योग ने पकड़ी रफ्तार
कोरोना महामारी के कारण अन्य क्षेत्रों की तरह ही विमानन उद्योग को बहुत नुकसान उठाना पड़ा था। मगर अब अब भारत विमानन क्षेत्र में तेजी से रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में कंपनियां यात्रा के दामों में इजाफा भी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed