फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   travel in delhi metro becomes easier as uber launches public transport option

उबर एप से कर सकेंगे मेट्रो में सफर, साथ में मिलेगी कैब की सुविधा

Tue, 22 Oct 2019 05:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 22 Oct 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
travel in delhi metro becomes easier as uber launches public transport option

अब आप जल्द ही उबर एप की मदद से मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को कार्ड या फिर टोकन का प्रयोग भी नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रियों को घर से मेट्रो स्टेशन या फिर मेट्रो स्टेशन से अपने घर तक कैब की सुविधा भी मिलेगी। सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए उबर ने दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) के साथ समझौता किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

210 स्टेशनों पर सुविधा

इस तरह की योजना पहली बार एशिया और भारत में शुरू की गई है। इससे पहले इस सेवा को अमेरिका के बोस्टन और फ्रांस के नाइस (Nice) शहर में शुरू किया गया था।  फिलहाल इस योजना को दिल्ली मेट्रो के 210 स्टेशनों में शुरू किया गया है। एप पर एक बुकिंग से ही आपकी पूरी यात्रा हो जाएगी। इससे यात्रियों को बार-बार बुकिंग करने के, टोकन या फिर स्मार्ट कार्ड को खरीदने/रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी एप की मदद से पूरी यात्रा

  • एप में यात्रियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प मिलेगा। 
  • एप में आपको कहां से कहां तक की यात्रा का विवरण देना होगा। 
  • बुकिंग करने के बाद आपको कैब और निकटम मेट्रो स्टेशन के बारे में बताया जाएगा। 
  • इसके बाद आपकी बुुक की गई लोकेशन पर कैब आएगी जो पास के मेट्रो स्टेशन पर छोड़ देगी। 
  • मेट्रो स्टेशन में मोबाइल एप पर एक कोड को स्कैन करने के बाद प्रवेश मिलेगा। 
  • प्रवेश करने के बाद यात्री मेट्रो में यात्रा करेंगे। 
  • फिर तय स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को कैब मिलेगी, जो उनके बताए लोकेशन पर छोड़ देगी।
  • इसके बाद एप के जरिए ही उनको पूरी यात्रा का भुगतान करना पड़ेगा।
  • जल्द ही इसमें डीटीसी बसों का विकल्प भी दिखने लगेगा, जिससे यात्री चाहे तो बसों का भी प्रयोग कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed