फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   trains to run at a speed of 160kmph at two routes in next four years

दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-कोलकाता पर 160 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 22 Oct 2019 08:16 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 22 Oct 2019 08:16 PM IST
सार

  • ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए 18000 करोड़ रुपये की परियोजना को लागू करेगा रेलवे
  • परियोजना पूरी होने में चार साल का लगेगा समय
  • 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से होगा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
trains to run at a speed of 160kmph at two routes in next four years
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने मंगलवार को कहा कि रेलवे दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता रेल कॉरिडोर पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनों का संचालन करने के लिए 18000 करोड़ रुपये की परियोजना को लागू करेगा।  

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रेल सम्मेलन -2019 और 13वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने बताया कि ‘एक बार परियोजना शुरू होने के बाद इसे पूरा होने में कम से कम चार साल लगेंगे।’ यह कार्यक्रम यहां ऐरोसिटी में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने रेलवे के साथ मिलकर आयोजित किया। 

विज्ञापन

इस रूट पर होगी 320 किमी की गति

रेलवे का उद्देश्य दो श्रेणियों में दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता रेल कॉरिडोर पर 160 किमी प्रति घंटे और बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत मुंबई-अहमदाबाद के बीच 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन संचालित करना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में, विभिन्न मार्गों पर ट्रेनों की औसत अधिकतम गति 99 किमी प्रति घंटा है और हाल ही में शुरू की गई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली-कानपुर खंड पर 104 किमी प्रति घंटे की औसत गति को छूती है। रेल मंत्रालय के अनुसार, 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन के लिए बुनियादी ढांचों में शामिल ट्रैक किनारे बाड़ लगाना, ट्रैक और सिग्नलिंग का नवीनीकरण और मानव रहित स्तर-क्रॉसिंग का कार्य किया जा रहा है। 


रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष यादव ने बताया कि ‘वर्तमान में, 28000 किमी विद्युतीकृत है और अगले साल 7,000 किमी का विद्युतीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे चरणबद्ध तरीके से 34,000 किमी के ‘अति-व्यस्त और उपयोग किए जाने वाले’ रेल नेटवर्क में एक ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ परियोजना को भी लागू करेगा।’ उन्होंने बताया कि देश की लगभग 96 फीसदी ट्रेनों में अतिरिक्त ट्रैक लगाए जाएंगे। सीआईआई की रेल परिवहन और उपकरण प्रभाग के अध्यक्ष आनंद चिदंबरम ने कहा कि यह एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed