फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   trai gives big gift to cable tv customers, will get 200 channels in 130 rupees ncf

ट्राई ने दिया बड़ा तोहफा, मार्च से केबल टीवी ग्राहकों को मिलेंगे 130 रुपये में 200 चैनल

Thu, 02 Jan 2020 02:27 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 02 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
trai gives big gift to cable tv customers, will get 200 channels in 130 rupees ncf

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टीवी ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा कर दी है। अब आगामी एक मार्च, 2020 से ग्राहकों को 130 रुपये में 200 चैनल मिलेंगे। वहीं 12 रुपये से अधिक कीमत वाले सभी पे टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा नहीं होंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

पहले मिलते थे 100 फ्री चैनल

पहले केबल टीवी ग्राहकों को 130 रुपये में केवल 100 फ्री टू एयर चैनल मिलते थे। टैक्स मिलाकर के यह 154 रुपये के करीब बैठता है। इसमें से 26 चैनल्स केवल प्रसार भारती के होते थे। ट्राई ने नियमों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कंपनियों को टैरिफ की जानकारी 15 जनवरी को वेबसाइट पर डालनी होगी। इसके अतिरिक्त अपने मनपसंद चैनल के देखने के लिए तय रकम का पेमेंट करना पड़ता है। सभी प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने अपने पैकेज एनाउंस कर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रॉडकास्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नही दे सकेंगे। 12 रुपये से कम कीमत के चैनल ही बुके में दिए जा सकेंगे. उपभोक्ता के लिए करीब 33 फीसदी का डिस्कांउट होगा। 

अभी तक यह थी व्यवस्था

 वहीं, एनएफसी इस बात पर निर्भर करता है कि यूजर्स कितने फ्री-टू-एयर चैनल्स देख रहे हैं। साथ ही ए-ला-कार्टे (अलग से चुने गए चैनल) चैनल पैक की कीमत महंगी हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि ट्राई इस चैनल पैक के प्राइस को कम करने पर विचार कर रहा है, जिससे यूजर्स कम कीमत में ज्यादा चैनल देख सकें।

40 फीसदी कम होगी दूसरे कनेक्शन का किराया

ट्राई ने एक ही घर या फिर ऑफिस में एक से अधिक कनेक्शन लेने पर 40 फीसदी छूट देने की बात कही है। अब केबल कंपनियों को ऐसा कनेक्शन देने पर कीमतों में कमी करनी होगी। अभी ऐसे कनेक्शन पर भी एनसीएफ पहले कनेक्शन के समान ही रहती है। 

15 जनवरी तक करना होगा ब्रॉडकास्टर को बदलाव

ब्रॉडकास्टर 15 जनवरी तक अपने चैनल की दरों में बदलाव करेंगे। 30 जनवरी तक दोबारा सभी चैनल की रेट लिस्ट पब्लिश होगी। 1 मार्च 2020 से नई दरें लागू होंगी। ट्राई ने चैनल के लिए कैरिज फीस 4 लाख रुपये तय की है। 

देना होगा कंटेंट चार्ज 

इस समय यूजर्स को टीवी देखने के लिए दो तरह के बिल का भुगतान करना पड़ता है, जिसमें एनसीएफ और कंटेंट चार्ज शामिल है। यूजर्स की तरफ से दिया गया कंटेंट का चार्ज ब्रॉडकास्टर के अकाउंट में जाता है, तो दूसरी तरफ एनसीएफ चार्ज डीटीएच या केबल टीवी प्रदाता को दिया जाता है। इस चार्ज में यूजर्स को 100 चैनल के लिए 153 रुपये देने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed