फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   trai dth cable tv faq section get answer of 73 questions

ट्राई का नियमः डीटीएच, केबल से जुड़े 73 सवालों का यहां पर लीजिए जवाब

Wed, 30 Jan 2019 11:33 AM IST
Prabudhh Jain बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 30 Jan 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
trai dth cable tv faq section get answer of 73 questions

1 फरवरी से डीटीएच और केबल पर टीवी देखने का अंदाज बदल जाएगा। अगर आपने अभी तक अपने चैनलों का पैक नहीं चुना है या फिर चैनलों को चुनने में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इसके लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने  ग्राहकों के 73 सवालों का जवाब दिया है। इसके लिए एक अलग सेक्शन ट्राई ने अपनी वेबसाइट पर शुरू किया है। 

विज्ञापन

सभी सवालों के जवाब के लिए देखिए वीडियो


विज्ञापन

 

क्या महंगा होगा टीवी देखना

ट्राई ने कहा कि 154 रुपये मासिक पर सभी ग्राहक 100 चैनल देख सकेंगे। इन 100 चैनलों में फ्री टू एयर, पेड चैनल (ए-ला-कार्टे या फिर बुके) का चुनाव किया जा सकता है। 25 चैनल दूरदर्शन के हैं, जिनको दिखाना जरूरी है। ऐसे में बाकी बचे 75 चैनलों का चुनाव दर्शक अपनी तरफ से कर सकते हैं। अधिकतम चैनल चुनने पर किसी तरह की कोई रोक ट्राई ने नहीं लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर मिलेगा जवाब

ट्राई ने टीवी दर्शकों के सभी सवालों का जवाब देने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक अक्सर पूछे जाने वाले सवाल नाम का एक सेक्शन शुरू किया है। https://main.trai.gov.in/sites/default/files/FAQ_BnCS_Hindi.pdf  पर क्लिक कर के लोग अपने 73 सवालों के जवाब पा सकते हैं। 

चुन सकते हैं चैनल

ट्राई ने चैनलों को चुनने के लिए वेबसाइट भी बनाई है। आप channel.trai.gov.in पर जाकर इसकी पूरी डिटेल ले सकते हैं। यहां पेड चैनल, फ्री टू एयर चैनल और चैनल बुक लिस्ट दी गई है। पेड में कुल 330 चैनल्स हैं।  इसमें 5 रुपये से कम वाले 156 चैनल हैं।

10 रुपये से कम वाले 210 चैनल हैं। 20 रुपये से कम वाले 327 चैनल हैं। आप भी चाहें तो ट्राई की वेबसाइट से चैनलों का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा डीटीएच कंपनियों ने भी अपनी वेबसाइट या फिर ऐप पर चैनल चुनने की सुविधा को शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed