{"_id":"5dd5d5568ebc3e54f053d305","slug":"traders-protest-across-the-country-demanding-the-closure-of-amazon-flipkart","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन-फ्लिपकार्ट बंद कराने की मांग लेकर व्यापारियों ने देशभर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अमेजन-फ्लिपकार्ट बंद कराने की मांग लेकर व्यापारियों ने देशभर में किया प्रदर्शन
Thu, 21 Nov 2019 05:37 AM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 21 Nov 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी संगठनों ने बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ राष्ट्रीय विरोध दिवस के रूप में देशव्यापी प्रदर्शन किया। कारोबारी संगठनों ने अनैतिक कारोबार का आरोप लगाते हुए अमेजन और फ्लिपकार्ट को बंद करने की मांग उठाई। अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (कैट) ने 700 शहरों में धरना-प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
कारोबारी संगठन ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां सरकार की एफडीआई नीतियों का खुलेआम उल्लंघन कर रही हैं। संगठन ने दावा किया है देशभर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में लाखों व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कैट ने कहा, अमेजन व फ्लिपकार्ट के अनैतिक कारोबार की वजह से ई-कॉमर्स का बाजार काफी दूषित हो गया है। लिहाजा सरकार को इन कंपनियों के कारोबार पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि कारोबारियों को अमेजन-फ्लिपकार्ट के भारत में व्यापार से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अन्य व्यापारियों की तरह उन्हें भी एफडीआई नीतियों और कर कानून का पालन करना होगा।
विज्ञापन
