फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trade Deal: Amid tariff dispute US delegation in India Jaishankar piyush Goyal met PM Modi Know all about it

Trade Deal: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज से भारत में, PM मोदी से मिले जयशंकर-गोयल; जानिए अहमियत

Tue, 25 Mar 2025 08:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Mar 2025 08:15 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ नीति लागू करने की निर्धारित समयसीमा में अब एक हफ्ते का समय बचा है। इस बीच दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वे दोनों देशों के बीच व्यापार और टैरिफ से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Trade Deal: Amid tariff dispute US delegation in India Jaishankar piyush Goyal met PM Modi Know all about it
नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ मामला सुलझाकर द्विपक्षीय व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार करने को लेकर जारी माथापच्ची के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने उन्हें टैरिफ विवाद मामले में अब तक की प्रगति की जानकारी दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दक्षिण-मध्य एशिया के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन भारत दौरे पर; टैरिफ पर होगी वार्ता

विज्ञापन

Trade Deal: Amid tariff dispute US delegation in India Jaishankar piyush Goyal met PM Modi Know all about it
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की साझा प्रेसवार्ता - फोटो : ANI

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब व्यापार मामलों के दक्षिण और मध्य एशिया के प्रभारी ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल पांच दिवसीय दौरे पर मंगलवार को भारत आ रहा है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की 25 से 29 मार्च तक की यात्रा को द्विपक्षीय व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार करने के नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। 

Trade Deal: Amid tariff dispute US delegation in India Jaishankar piyush Goyal met PM Modi Know all about it
राष्ट्रपति ट्रंप से मिलते पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके नई दिल्ली से बहुत अच्छे संबंध हैं, मगर समस्या टैरिफ संरचना की है। अमेरिका भारत को नई टैरिफ व्यवस्था से राहत नहीं देगा और परस्पर टैरिफ सिद्धांत के अनुरूप 2 अप्रैल से इसे भारत पर भी लागू करेगा।

विज्ञापन

Trade Deal: Amid tariff dispute US delegation in India Jaishankar piyush Goyal met PM Modi Know all about it
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

मुलाकात इसलिए अहम
पीएम मोदी की पिछले माह अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौता करने पर सहमति जताई थी। इसके लिए गोयल और जयशंकर ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान विभिन्न पक्षों से बातचीत की थी। अब लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी व्यापार मंडल मंगलवार को भारतीय पक्ष से बातचीत करेगा। इसी के आधार पर द्विपक्षीय व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार होगी।

Trade Deal: Amid tariff dispute US delegation in India Jaishankar piyush Goyal met PM Modi Know all about it
ट्रंप के साथ पीएम मोदी - फोटो : एक्स/NARENDRA MODI

व्यापार घाटा कम करना चाहता है अमेरिका
अमेरिका चाहता है कि भारत व्यापार घाटा कम करने के लिए उसे अपने बाजार में सरल उपस्थिति का रास्ता बनाए। इसमें सबसे बड़ी बाधा भारत की ओर से चुनिंदा अमेरिकी उत्पादों पर लगाया जाने वाला आयात शुल्क है। भारत चाहता है कि दोनों देश व्यापार का विस्तार करने के साथ एक-दूसरे के बाजारों में पहुंच बढ़ाएं। इसके अलावा टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने के साथ आपूर्ति-शृंखला एकीकरण पर भी जोर दे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed