फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior US trade official on crucial visit to India this week

US: दक्षिण-मध्य एशिया के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन कल से भारत दौरे पर; टैरिफ पर होगी वार्ता

Mon, 24 Mar 2025 03:42 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 24 Mar 2025 03:42 PM IST
सार

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन कल से पांच दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे टैरिफ के मुद्दे पर वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन
Senior US trade official on crucial visit to India this week
टेरिफ मु्द्दे पर भारत-अमेरिका के बीच होगी वार्ता। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ नीति लागू करने की निर्धारित समयसीमा में सिर्फ आठ दिन बचे हैं। इस बीच कल  दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच मंगलवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे। इस दौरान वे दोनों देशों के बीच व्यापार और टैरिफ से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अमेरिकी व्यापार अधिकारी ब्रेंडन भारत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ बातचीत करेंगे । इसके साथ ही वे कई अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। उनकी यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार करने को लेकर भी बातचीत होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


उनकी यात्रा के बारे में एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच 25-29 मार्च तक भारत में रहेंगे। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी अधिकारियों की टीम भी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत के साथ संतुलित व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि हम व्यापार और निवेश मामलों पर भारत सरकार के साथ अपने चल रहे जुड़ाव को महत्व देते हैं और रचनात्मक, न्यायसंगत और दूरदर्शी तरीके से इन चर्चाओं को जारी रखने के लिए तत्पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत ने शुक्रवार को कहा था कि टैरिफ मुद्दे पर दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही कोई सहमति बन जाएगी। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार करने के लिए नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच बातचीत चल रही है। इससे लेवी और बाजार पहुंच से संबंधित मुद्दों का समाधान निकल आएगा। जायसवाल ने कहा, सरकार परस्पर लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत कर रही है। इसी सिलसिल में वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने 3 से 7 मार्च तक अमेरिका का दौरा किया था। हालांकि, जायसवाल ने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया कि भारत 2 अप्रैल से लागू होने वाले ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ से किसी तरह की छूट की उम्मीद कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Oil Import: तेल खरीद पर भारत का बड़ा कदम, अमेरिका के दबाव के बावजूद राष्ट्रीय हित को रखा सबसे ऊपर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed