फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Top 5 states to contribute half of capex in FY26, UP & Gujarat biggest contributor: Report

Capex: FY26 में कैपेक्स में आधे का योगदान शीर्ष 5 राज्यों से आने की उम्मीद, यूपी और गुजरात रह सकते हैं अव्वल

Mon, 23 Jun 2025 11:04 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Jun 2025 11:04 AM IST
सार

26 राज्यों में, उत्तर प्रदेश पूंजीगत परिव्यय में 16.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, उसके बाद गुजरात (9.4 प्रतिशत), महाराष्ट्र (8.3 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (8.1 प्रतिशत) और कर्नाटक (6.7 प्रतिशत) का स्थान है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Top 5 states to contribute half of capex in FY26, UP & Gujarat biggest contributor: Report
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के शीर्ष पांच राज्यों की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) में कुल पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के लगभग आधे का योगदान दिए जाने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश और गुजरात सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक का नंबर है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है, "वित्त वर्ष 26 में कुल पूंजीगत व्यय में 5 से अधिक राज्यों की ओर से लगभग 50 प्रतिशत योगदान करने का अनुमान है, जिसमें उत्तर प्रदेश और गुजरात सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्य हैं"।
विज्ञापन


पूंजीगत व्यय का मलब सरकारों (इस मामले में, राज्य सरकारों) की ओर से सड़क और राजमार्ग, स्कूल व अस्पताल जैसी अचल संपत्तियों के निर्माण या अधिग्रहण पर खर्च किए गए धन से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 25 में, 26 राज्यों का कुल पूंजीगत व्यय 8.7 लाख करोड़ रुपये था। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वित्त वर्ष 26 के लिए यह संख्या बढ़कर 10.2 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

26 राज्यों में, उत्तर प्रदेश पूंजीगत परिव्यय में 16.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, उसके बाद गुजरात (9.4 प्रतिशत), महाराष्ट्र (8.3 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (8.1 प्रतिशत) और कर्नाटक (6.7 प्रतिशत) का स्थान है। इसकी तुलना में, वित्त वर्ष 25 में शीर्ष पांच योगदानकर्ता उत्तर प्रदेश (16.9 प्रतिशत), महाराष्ट्र (10.9 प्रतिशत), गुजरात (8.1 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (7.5 प्रतिशत) और ओडिशा (6.4 प्रतिशत) थे।

नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम जैसे राज्यों का वित्त वर्ष 26 के पूंजीगत परिव्यय में सबसे कम हिस्सा होने का अनुमान है, इन्होंने सिर्फ 0.4 प्रतिशत का योगदान दिया है।


रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी 26 राज्यों की कुल प्राप्तियां वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 69.4 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष 25 के 62.7 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.6 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed