फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   tomato prices in pakistan touches record high, imran advisor says it is just 17 rupees per kg

पाकिस्तान में टमाटर 240 रुपये किलो, इमरान के मंत्री बोले-कीमत 20 रुपये से भी कम

Tue, 12 Nov 2019 10:57 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 12 Nov 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
tomato prices in pakistan touches record high, imran advisor says it is just 17 rupees per kg
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में महंगाई ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। हालांकि इससे इमरान खान सरकार के मंत्रियों पर किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके मुताबिक सभी तरह के खाद्य वस्तुओं की कीमतें नियंत्रण में है और मीडिया जरूरत से ज्यादा भाव बताकर अवाम को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन

240 रुपये गलत भाव, सही भाव 17 रुपये

इमरान सरकार के वित्तीय सलाहकार अब्दुल हाफिज शेख ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि कराची की मंडियों में टमाटर का भाव 17 रुपये किलो है। हालांकि जब पत्रकारों ने कहा कि मंडियों में टमाटर 240 रुपये प्रति किलो पर बेचा जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि जनता झूठ बोल रही है। 

विज्ञापन


जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एक पत्रकार ने डा. शेख से पूछा कौन सी सब्जी मंडी में टमाटर 17 रुपये किलो की दर पर मिल रहा है, तो शेख ने कहा कि आप खुद जाकर के पता कर लें। एक पत्रकार ने शेख से कहा कि उन्होंने खुद 300 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर खरीदा है। इसके बाद मंत्री का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

320 रुपये पहुंची कीमत

इस सप्ताहांत कराची शहर में टमाटर की कीमत 320 रुपये किलो पहुंच गई। थोक कीमतों में इजाफे के चलते खुदरा दुकानदार इसे इतनी ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं। अक्तूबर माह में टमाटर की कीमत 100 से 120 रुपये बेचा जा रहा था। 


गृहणी कुलसूम बीबी ने कहा कि टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से वे इसके विकल्प के तौर पर योगर्ट को आजमा रही हैं। वहीं एक अन्य गृहणी फरहत नोरीन ने कहा कि उन्हें इस समस्या से कई बार दो-चार होना पड़ा है और अब उन्होंने तरकीब निकाली है कि जब दाम कम हो ज्यादा मात्रा में टमाटर ले लिया जाए और उसे फ्रीज कर रखा जाए।

हालांकि वह कहती हैं फ्रीज किए सामान में वह स्वाद नहीं मिलता जो ताजा में होता है। पाकिस्तान में टमाटर की आधिकारिक कीमत 85 रुपये है। लेकिन सिंध और पाकिस्तान की सरकार कीमत पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। 

बताया जा रहा है कि टमाटर लूट की कुछ घटनाएं हुई हैं जिसके बाद किसान चौकन्ने हो गए हैं। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, टमाटर सुरक्षा के लिए किसानों ने अपने खर्च पर हथियारबंद गार्ड तैनात कर दिए हैं। बादिन जिले के किसान ज्यादा चिंतित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed