फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tomato prices cooling down with fresh arrival; retail prices in range of Rs 50-70 per kg now: Govt

Tomato Prices: ताजा आवक के साथ टमाटर की कीमतों में नरमी, खुदरा बाजार में 50 से 70 रुपये प्रति किग्रा हुए भाव

Mon, 21 Aug 2023 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 21 Aug 2023 06:41 PM IST
सार

Tomato Prices: पिछले महीने से भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नाफेड) मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहे हैं।

विज्ञापन
Tomato prices cooling down with fresh arrival; retail prices in range of Rs 50-70 per kg now: Govt
टमाटर - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकार ने सोमवार को कहा कि खुदरा बाजारों में ताजा फसल आने के साथ टमाटर की कीमतें गिरकर 50-70 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं और वह कीमतों के सामान्य स्तर पर आने तक रियायती दर पर टमाटर बेचना जारी रखेगी।

विज्ञापन


बेमौसम बारिश के कारण देश भर के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं।  उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने पीटीआई से कहा, ''देश भर के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें इस समय 50-70 रुपये किलो के दायरे में हैं।" उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों में नरमी आनी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री के बारे में सचिव ने कहा कि जब तक खुदरा कीमतें सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक सरकार चुनिंदा राज्यों में रियायती कीमतों पर टमाटर बेचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नेफेड ने थोक और खुदरा बाजारों में टमाटर की गिरती कीमत के बीच 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की कम दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है।

पिछले महीने से भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नाफेड) मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहे हैं।


शुरुआत में सब्सिडी वाली दर 90 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई थी, जिसे उपभोक्ताओं को लाभ सुनिश्चित करने के लिए कीमतों में गिरावट के अनुरूप क्रमिक रूप से कम कर दिया गया था। घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और कीमत को कम करने के लिए नेपाल से भी टमाटर का आयात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed