फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tomato hit by inflation price reached 160 rupees per kg know why rate reached the sky

Tomato Price Hike: टमाटर पर महंगाई की मार, 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत, जानें क्यों आसमान छू रहे दाम

Tue, 23 Nov 2021 01:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Nov 2021 01:04 PM IST
सार

Tomato Price Hike: सर्दी के मौसम में 20 रुपये प्रति किलो मिलने वाले टमाटर की कीमत कई शहरों में 150 रुपये प्रति किलो को पार कर गई है। चेन्नई में टमाटर 160 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
 

विज्ञापन
Tomato hit by inflation price reached 160 rupees per kg know why rate reached the sky
टमाटर - फोटो : Pixabay

विस्तार

वैसे तो महंगाई की मार हर क्षेत्र में पड़ रही है और इसमें खाद्ध पदार्थों की कीमतों में वृद्धि ने आम आदमी को बेहाल कर रखा है। अब लोगों की परेशानी में टमाटर सबसे आगे नजर आ रहा है। दरअसल, सब्जियों में खासकर टमाटर की कीमतों में हाल के दिनों में तेजी आई है। सर्दी के मौसम में 20 रुपये प्रति किलो मिलने वाले टमाटर की कीमत कई शहरों में 150 रुपये प्रति किलो को पार कर गई है। 

विज्ञापन


चेन्नई में सबसे महंगा बिक रहा टमाटर 
चेन्नई में टमाटर 160 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बाढ़ के कारण फसल खराब होने से टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 110 रुपये प्रति किलो  मुंबई में टमाटर 80 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी टमाटर की कीमत 60 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है। टमाटर के साथ-साथ प्याज की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं और दिल्ली-मुंबई में प्याज 60 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही है। 
विज्ञापन


टमाटर पर महंगाई की वजह
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम उपज और अधिक मांग के साथ-साथ परिवहन लागत में वृद्धि के कारण टमाटर लगातार लाल हो रहा है। सब्जी थोक विक्रेताओं का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। हाल ये है कि एप बेस्ड ग्रॉसरी स्टार्टअप्स भी 120 रुपये प्रति किलो के भाव से टमाटर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र और कर्नाटक में बारिश का भी असर
कोयमबेडु की फेडरेशन ऑफ होलसेल वेजिटेबल मार्केट एसोसिएशंस के सेक्रेटरी एस चंद्रन ने कहा कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में टमाटर की खेती वाले इलाके बारिश के कारण भी टमाटर की कीमतें प्रभावित हुई हैं। फसल को नुकसान पहुंचने के कारण पहले 27 किलो टमाटर की खरीद खेत से 500 रुपये में होती थी जो अब यह 3,000 रुपये पहुंच गई है। टमाटर की कीमतें इस स्तर तक पहले कभी नहीं गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed