फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   today Gold price all time hike silver Price in India

Gold-Silver Price: उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, विशेषज्ञ बोले- अभी निवेश करेंगे तो हो सकते हैं मालामाल

Mon, 09 Jan 2023 06:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 09 Jan 2023 06:11 PM IST
सार

भारत में सोने को एक बेहतर निवेश विकल्प के तौर पर माना जाता है। यही कारण है कि भारत दुनिया का सबसे बढ़ा सोने का आयातक है। बीते कुछ समय से एक-दो दिनों को छोड़ दें तो सोने के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

विज्ञापन
today Gold price all time hike silver Price in India
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में सोने को एक बेहतर निवेश विकल्प के तौर पर माना जाता है। यही कारण है कि भारत दुनिया का सबसे बढ़ा सोने का आयातक है। बीते कुछ समय से एक-दो दिनों को छोड़ दें तो सोने के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव अपने ऑल टाईम हाई पर दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी नौ जनवरी को सर्राफा बाजार में पीली धातु की कीमतों में 749 रुपए की उछाल दर्ज की गई। जिसके बाद सोने का भाव 56 हजार 336 रुपए पर पहुंच गया। ये सोने का अब तक का सर्वोच्च भाव है। इससे पहले साल 2020 में अगस्त में सोना सबसे महंगा हुआ था, तब इसकी कीमत  56 हजार 200 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सोने में निवेश का बेहतर समय है और सोना अगले 12 महीनों में 60 हजार प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

विज्ञापन


चांदी भी चमकी
वहीं अगर बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी सोमवार को तेजी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में चांदी 1,186 रुपए महंगी होकर 69,074 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले बीती छह जनवरी को चांदी 67,888 हजार पर थी।
विज्ञापन


भारत में सोने की मांग और खपत ज्यादा 
गौरतलब है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देशों में है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। फिलहाल, घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये के पार चल रहा है। कोविड-19 महामारी की एक और लहर की आशंका के बीच सोने के भाव लगातार तेजी जारी है। इसके साथ ही निवेशक फिर से सोने में निवेश को फायदे का सौदा मान रहे हैं। यही कारण है कि सोने के आयात के साथ ही फिजिकल सोने और गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है। विशेषज्ञ भी इसे सोने में निवेश का बेहतर समय बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा सबसे बड़ा आयातक है भारत
सोने के खपत के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। देश में सोने की जितनी खपत होती है उसका अधिकांश हिस्सा विदेशों से आयात होता है। सोने के कुल आयात में से 44 फीसदी स्विट्ज़रलैंड और 11 फीसदी सयुंक्त अरब अमीरात से खरीदा जाता है। पिछले कुछ साल के दौरान किसी भी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सोने के आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014-15 में अक्तूबर से दिसंबर के दौरान 339.3 टन सोने का आयात हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed