फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   To reach a GDP of seven trillion dollars, 10.1% growth is necessary every year, investment in infrastructure

GDP: सात लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी बनने के लिए हर साल 10.1 फीसदी की वृद्धि जरूरी, इन्फ्रा पर बढ़ाना होगा निवेश

Fri, 13 Dec 2024 06:24 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 06:24 AM IST
सार

नाइट फ्रैंक इंडिया की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नीति निर्माताओं ने कुछ वर्षों में भारत के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए व्यापक प्रयास किए हैं। इससे भारत के बुनियादी ढांचे के विकास और आर्थिक वृद्धि में निजी कंपनियों के सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की गुंजाइश बढ़ेगी।

विज्ञापन
To reach a GDP of seven trillion dollars, 10.1% growth is necessary every year, investment in infrastructure
जीडीपी में वृद्धि से अर्थशास्त्री उत्साहित - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत को 2030 तक 7 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी बनने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर 2.2 लाख करोड़ डॉलर का निवेश करना होगा। साथ ही, अर्थव्यवस्था को 2024-30 के बीच हर साल 10.1 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ना होगा।
विज्ञापन


नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट
नाइट फ्रैंक इंडिया की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नीति निर्माताओं ने कुछ वर्षों में भारत के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए व्यापक प्रयास किए हैं। इससे भारत के बुनियादी ढांचे के विकास और आर्थिक वृद्धि में निजी कंपनियों के सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की गुंजाइश बढ़ेगी। हालांकि, बुनियादी ढांचे के विकास में निजी कंपनियों की भागीदारी घटी है। 2009-13 के बीच इन कंपनियों ने बुनियादी ढांचे के विकास पर 160 अरब डॉलर खर्च किए थे, जो 2019-23 में घटकर सिर्फ 39.2 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन


सात फीसदी तक रह सकती है वृद्धि दर
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अनंत नागेश्वरन का मानना है कि जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 6.5-7 फीसदी रह सकती है। दूसरी तिमाही में जीडीपी में तेज गिरावट कुछ अस्थायी वजहों से आई होगी या यह कुछ बड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। सीईए ने कहा, हमारी विकास दर तेज रास्ते पर है। वैश्विक अनिश्चितताओं से कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। इनसे निपटने के लिए हमें तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदा करने होंगे 80 लाख रोजगार
सीईए ने कहा, बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 10-12 वर्षों में हर साल 80 लाख रोजगार पैदा करने की जरूरत है। छोटे व मझोले उद्योगों को चिंता किए बिना अपने आकार को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed