फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   To avoid sinking amidst weak demand TV prices take a dive

खुशखबरी: TV के दाम में बड़ी कटौती, 14,000 में खरीद सकते हैं 40,000 रुपये का टीवी

Tue, 01 Oct 2019 01:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 01 Oct 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
To avoid sinking amidst weak demand TV prices take a dive

देश भर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि से शुरू हुआ यह सीजन दिवाली, छठ पूजा के बाद भी दिसंबर महीने तक चलता रहेगा। इस मौके पर टीवी कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनियों ने टीवी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की है। कंपनियों ने टीवी के दाम 30 फीसदी तक घटा दिए हैं। 

विज्ञापन

इसलिए घटे दाम

त्योहारों से पहले कंपनियों को टीवी की मंग में जोरदार उछाल की उम्मीद थी। लेकिन सुस्त डिमांड की वजह से कंपनियां अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर हो गए और टीवी की कीमतों में कटौती कर दी। सुस्त मांग के अतिरिक्त बढ़ती प्रतिस्पर्धा भी दाम में कटौती का बड़ा कारण है। इसलिए अगर आपने भी टीवी खरीदने की योजना बनाई है, तो आपको इस ऑफर का काफी फायदा मिलेगा। खास बात ये है कि कीमत में सबसे अधिक कटौती बड़ी स्क्रीन और महंगे मॉडल के लिए की गई है। सैमसंग, एलजी और सोनी जैसी बड़ी कंपनियों ने टीवी की कीमतें 40,000 रुपये तक घटा दी है। 

विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदने पर भी होगा फायदा

वहीं अगर ऑनलाइव टीवी खरीदना चाहते हैं, तो भी आपको सस्ते में टीवी मिल जाएगा। 32 और 43 इंच के टीवी के दाम में शाओमी, टीएलसी, iFFalcon, Vu, कोडक और थॉमसन ने बड़ी कटौती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी हुई कीमत

ऐसा पहली बार है जब 10,000 रुपये या इससे अधिक कीमत वाले टीवी के 32 इंच मॉडल की बिक्री 7,000 रुपये से शुरू हो रही है। ऑनलाइन खरीदारी पर आपको 43 इंच वाला स्मार्ट 4K मॉडल 21,000 रुपये में मिल सकता है। पहले इसका दाम 25,000 रुपये से शुरू होता था। सोनी के 55 इंच स्मार्ट 4K अल्ट्रा HD टीवी की कीमत घटकर 1.1 लाख रुपये हो गई है। अगस्त में यह 1.3 लाख रुपये का था। LG के 65 इंच अल्ट्रा HD मॉडल की कीमत 1,20,990 रुपये हो गई है। इसमें 14,000 रुपये की कटौती हुई है। पहले इसका दाम 1,34,990 रुपये था। इस साल शाओमी ने अपने कई मॉडल की कीमत दो हजार से तीन हजार रुपये कम कर दी थी। 

फ्लिपकार्ट पर ये है ऑफर

फ्लिपकार्ट पर 43 इंच का टीवी 32 इंच टीवी की कीमत में खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प पर 25000 रुपये तक कम हो जाएंगे। यहां 39990 रुपये का 40 इंच फुल एचडी टीवी 64 फीसदी छूट के साथ 13999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

अमेजन पर भी मिल रही है छूट

अमेजन में 55 इंच टीसीएल 4K स्मार्ट टीवी को 64 फीसदी छूट के साथ 28999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी ओरिजनल कीमत 79990 रुपये है। अमेजन और फ्लिपकार्ट की बंपर सेल चार अक्तूबर तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed