फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   three thousand stations get free wifi facility

खुशखबरीः 15 दिन में एक हजार रेलवे स्टेशनों पर शुरू हुई मुफ्त वाई-फाई सुविधा

Tue, 20 Aug 2019 11:02 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 20 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
three thousand stations get free wifi facility
wifi - फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेलवे ने महज 15 दिनों में एक हजार नए स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा को शुरू कर दिया है। इस तरह से देश के कुल तीन हजार स्टेशनों पर यह सुविधा मिलने लगी है। 

विज्ञापन


रेलवे ने सोमवार को राजस्थान के एलेनाबाद स्टेशन पर इस सेवा को सोमवार से शुरू किया। यह स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर डिवीजन में पड़ता है। इस स्टेशन से हरियाणा से राजस्थान में प्रवेश होता है। इसी तीन अगस्त को राजस्थान का राणा प्रताप नगर 20 हजारवां स्टेशन बना था, जहां पर यह सेवा शुरू की गई थी। 

विज्ञापन

छह हजार स्टेशन का लक्ष्य

रेलवे ने अपनी सहयोगी इकाई रेलटेल कॉर्पोरेशन को छह हजार स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा शुरू करने का लक्ष्य दे रखा है। जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल स्टेशन से इसे शुरू किया गया था और 16 महीने में 1600 स्टेशनों पर इसको शुरू कर दिया गया था। पहले गूगल और अब टाटा ट्रस्ट के साथ बाकी के बचे स्टेशनों पर इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रेलटेल के सीएमडी पुनित चावला ने कहा हम अगले कुछ महीनों में बाकि बचे स्टेशनों को भी इस दायरे में ले आएंगे। किसी भी यात्री को इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए अपने स्मार्टफोन में वाई-फाई मोड को ऑन करना होता है। इसके बाद उसको रेलवायर वाई-फाई नेटवर्क को चुनना होता है। फिर उससे मोबाइल नंबर देना होता है, जिस पर ओटीपी भेजा जाता है। ओटीपी सबमिट करने के बाद व्यक्ति इस सेवा का प्रयोग कर सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed