फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   this year monsoon will be above normal, crop produce to remain bumper

इस साल सामान्य रहेगा मानसून, अच्छी फसल की पैदावार होने की संभावना

Wed, 04 Apr 2018 02:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
this year monsoon will be above normal, crop produce to remain bumper
monsoon

देश में इस बार मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। सरकार के मौसम विभाग (आईएमडी) और निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक इस साल देश में जून-सितंबर के बीच 100 फीसदी मॉनसून का अनुमान है। यही नहीं इस बार बारिश की शुरुआत भी समय पर होगी।

विज्ञापन


अच्छी फसल की पैदावार होने की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी आकलन के मुताबिक इस साल अल-नीनो के बजाए ला-नीना का इफेक्ट रहेगा, जिससे अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है। इससे देश भर में कहीं भी सूखा भी नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


इतनी होगी बारिश
स्काईमेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस साल सामान्य से कम बारिश की संभावना 20 फीसदी, सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना 20 फीसदी और भारी बारिश की संभावना 5 फीसदी है। स्काईमेट के मुताबिक इस साल सूखा पड़ने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया कि प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा के निकट समुद्र के तापमान में कमी बनी हुई है। अभी यह तापमान -5 डिग्री से भी कम है। जून तक इसमें बदलाव की उम्मीदें भी नहीं हैं। यहां पर समुद्र सतह ठंडी होने से लॉ नीना प्रभाव उत्पन्न होते हैं जिससे विषुवत रेखा के ईदगिर्द चलने वाली हवाएं ट्रेंड विंड के दबाव में तेजी आती हैं। यह अच्छे मानसून का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed