फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   This time there will be double Diwali, new reforms will be done in GST; taxes will be reduced drastically

PM Modi Speech: 'इस बार डबल दिवाली, GST में नए सुधार होंगे; करों में भारी कटौती होगी', पीएम मोदी का एलान

Fri, 15 Aug 2025 08:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Aug 2025 08:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में अगली पीढ़ी के सुधारों की शुरुआत दिवाली तक हो जाएगी, जिससे आम आदमी को 'काफी' कर राहत मिलेगी और छोटे-मध्यम उद्यमों को लाभ होगा। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के आठ वर्ष पूरे होने के साथ ही जीएसटी में सुधार करने का समय आ गया है। जीएसटी 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया था, जिसमें कई कर और स्थानीय शुल्क समाहित थे।

विज्ञापन
This time there will be double Diwali, new reforms will be done in GST; taxes will be reduced drastically
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ा एलान किया। उन्होंने दिवाली पर देश को बड़ा तोहफा देने की बात की। उन्होंने कहा कि इस दिवाली में मैं डबल दिवाली का काम करने वाला हूं। इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं। बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की। राज्यों से बात की। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी। हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा।

विज्ञापन


ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही हैं। इसका लाभ मेरे देश के किसानों, नारी शक्ति, मध्यम वर्ग को मिले, इस दिशा में हम नए प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के लिए भी बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा, 'नए सेक्टरों में युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए भी एक खुशखबर लाया हूं। आज 15 अगस्त है, आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना हम चालू कर रहे हैं, लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं'
उन्होंने कहा, 'आज भारत में नारी शक्ति का लोहा हर कोई मान रहा है। हमारी नारी बढ़ती इकोनॉमी की लाभार्थी है। इसमें हमारी मातृ शक्ति का भी योगदान है। खेल के मैदान से लेकर स्टार्टअप तक हमारी बेटियां छाई हुई हैं। आज नारी देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। नमो ड्रोन दीदी नारी शक्ति में नई पहचान बनी है। हमने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया था, मुझे आज संतोष है कि हम समय से पहले तीन करोड़ का लक्ष्य पार कर लेंगे। देखते ही देखते दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज कुछ लखपति दीदी हमारे सामने बैठी भी हैं। उनकी भागीदारी भारत की विकास यात्रा में बढ़ने वाली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed