फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   This mobile company will recruit 1000 engineers in India know from which institutes selection will be done

Hiring Plans In 2022: भारत में ये मोबाइल कंपनी करेगी 1000 इंजीनियरों की भर्ती, जानें किन संस्थानों से किया जाएगा चयन

Thu, 25 Nov 2021 12:05 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Nov 2021 12:05 PM IST
सार

Samsung Hiring Plans In 2022: इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने साल 2022 में भारत में अपना कार्यबल बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों से लगभग 1000 इंजीनियरों की भर्ती करेगी। 

विज्ञापन
This mobile company will recruit 1000 engineers in India know from which institutes selection will be done
Samsung - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने साल 2022 में भारत में अपना कार्यबल बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों से लगभग 1000 इंजीनियरों की भर्ती करेगी। बुधवार को बयान जारी कर कंपनी इस बात का एलान किया है। 

विज्ञापन


सैमसंग भारत में जिन संस्थानों से अपने यहां भर्तियां करेगी उनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बीआईटीएस पिलानी और एनआईटी समेत कई शीर्ष संस्थान शामिल हैं। कंपनी के बयान के मुताबिक, 2022 में स्नातक करने वाले युवा इंजीनियरों को कृत्रिम मेधा, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और क्लाउड डाटा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अपने सिर्फ तीन अनुसंधान एवं विकास केंद्रों (बेंगलुरु, नोएडा और दिल्ली) के लिए ही दिल्ली, कानपुर, मुंबई, मद्रास, गुवाहाटी, खड़गपुर, बीएचयू, रुड़की और अन्य नए आईआईटी परिसरों से लगभग 260 युवा इंजीनियरों की भर्ती करेगी। भारत में सैमसंग के आरएंडडी केंद्रों में भर्ती के बीच नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ये योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख (मानव संसाधन) समीर वधावन ने कहा कि भारत में अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) खंड पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस साल हमने 1000 से अधिक इंजीनियरों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। इन्हें पीपीओ के जरिए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीपीओ के माध्यम से काम पर रखने से नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को नौकरी की फिट और संतुष्टि के बारे में बेहतर दृष्टिकोण मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed