{"_id":"618b66c511d4d32b6b204fdf","slug":"this-bank-gave-a-shock-to-the-customers-reduced-interest-rates-on-savings-account-know-what-will-be-the-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB Interest Rate: बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, बचत खाते पर ब्जाय दरें घटाईं, जानें क्या होगा असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PNB Interest Rate: बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, बचत खाते पर ब्जाय दरें घटाईं, जानें क्या होगा असर
Wed, 10 Nov 2021 11:59 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:59 AM IST
सार
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है। बैंक ने ग्राहकों को झटका देते हुए 10 लाख रुपये से कम के बचत खाते पर ब्याज दर को घटाकर महज 2.80 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया है।
विज्ञापन
पीेएनबी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में अगर आपका बचत खाता है तो यह खबर आपके लिए है। बैंक ने बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है। अब आपको जमा रकम पर कम ब्याज मिलेगा। बैंक ने ग्राहकों को झटका देते हुए 10 लाख रुपये से कम के बचत खाते पर ब्याज दर को घटाकर महज 2.80 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया है। अगले महीने यानी 1 दिसंबर 2021 से बचत खाते में जमा पर ब्याज दर घट जाएगी। अब तक ब्याज दरें सालाना 2.90 फीसदी थीं।
विज्ञापन
बैंक की ओर से यह बदलाव किया गया
पंजाब नेशनल बैंक के मुताबिक आगामी 1 दिसंबर 2021 से बचत खाते में 10 लाख रुपये से कम राशि के लिए ब्याज दर 2.80 फीसदी सालाना होगी। इसके साथ ही 10 लाख रुपये और इससे ज्यादा के लिए ब्याज दर 2.85 फीसदी सालाना निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी बचत खातों पर ब्याज दरें घटा चुका है। एसबीआई एक लाख रुपये तक के बचत खाते पर 2.70 फीसदी सालाना ब्याज देता है। बैंक के इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के साथ ही एनआरआई ग्राहकों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
होम, एजुकेशन या कार लोन लेने वालों को राहत
जहां एक ओर बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दरों को घटाकर पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है, तो दूसरी ओर इस बैंक से होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने अपनी बेंचमार्क उधार दर को 5 आधार अंकों से घटाकर 6.50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) को 8 नवंबर से 6.55 फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है। इस कमी से होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन सहित सभी कर्ज सस्ते हो जाएंगे।
विज्ञापन