फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   these are top features of new gold standard rajdhani and shatabdi train

स्वर्ण शताब्दी के बाद राजधानी ट्रेनों का होगा कायाकल्प, 25 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mon, 06 Nov 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 06 Nov 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
these are top features of new gold standard rajdhani and shatabdi train

रेलवे अपनी स्वर्ण शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का कायाकल्प करने जा रहा है। अब स्वर्ण शताब्दी के बाद स्वर्ण राजधानी ट्रेन भी चलाई जाएंगी, जिन पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 

विज्ञापन


आज से शुरू होगी स्कीम
रेलवे कुछ चुनिंदा राजधानी और शताब्दी ट्रेनों को अपग्रेड करेगा। प्रत्येक ट्रेन के अपग्रेडशन पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी शुरुआत नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस से की जाएगी। इसको गोल्ड स्टैंडर्ड ट्रेन के नाम से जाना जाएगा। रेलवे का जोर मुख्‍य रूप से तीन क्षेत्रों पर होगा, जो सौंदर्य, स्‍वच्‍छता और मनोरंजन हैं।
विज्ञापन


मिलेगी यह सुविधा
- इन ट्रेन में यात्रियों को उच्च स्तर की कैटरिंग सुविधा मिलेगी।

- कैटरिंग के लिए ट्रॉली सर्विस शुरू की जाएगी।
 
- वाई-फाई के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा यात्रियों को पूरे रूट पर दी जाएगी। इसके अलावा एचडी इंटरटेनमेंट की सुविधा दी जाएगी। 

- यात्रियों को ऑनबोर्ड मनोरंजन की सुविधा

- टॉयलेट्स में ऑटोमेटिक दरवाजे लगाए गए हैं। 

- यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरा और अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी।

- फ्लोरेसेंट स्ट्रिप फर्श पर लगाई गई हैं, ताकि रात के अंधेरे में यात्रियों को आने-जाने में सुविधा रहे। 

- टॉयलेट्स में डस्टबिन और पर्सनल कवर होंगे। 

- कोच के अंदर बदबू रोकने के लिए ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया गया है। 

- दृष्टिहीन लोगों के लिए ब्रेल लिपि में साइन सिस्टम लगाये गये हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed