फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   There was a lot of gold purchase on Dhanteras, 15 Tones of gold Jewelry sold

Gold Demand: धनतेरस पर जमकर हुई सोने की खरीदारी, एक दिन में ही बिके 15 टन सोने के आभूषण 

Wed, 03 Nov 2021 01:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 03 Nov 2021 01:22 PM IST
सार

बाजारों में दीपावली से पहले धनतेरस की सकारात्मक शुरुआत हुई और खोई चमक वापस मिलती दिखी। मंगलवार को धनतेरस पर देशभर में लगभग 75,00 करोड़ रुपये की बिक्री हुई और ग्राहकों ने करीब 15 टन सोने के आभूषणों की खरीदारी की। 

विज्ञापन
There was a lot of gold purchase on Dhanteras, 15 Tones of gold Jewelry sold
दुकान पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजारों में दीपावली से पहले धनतेरस की सकारात्मक शुरुआत हुई और खोई चमक वापस पाते हुए सोने के आभूषणों और सिक्कों की बिक्री लगभग कोरोना पूर्व के स्तर पर पहुंचने की ओर है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मंगलवार को धनतेरस पर देशभर में लगभग 75,000 करोड़ रुपये की बिक्री हुई और ग्राहकों ने करीब 15 टन सोने के आभूषणों की खरीदारी की। 

विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ गई सोने की मांग
महामारी की घटती चिंताओं और मांग में तेजी के साथ उपभोक्ताओं की भीड़ सोने की खरीदारी के लिए दुकानों का रुख कर रही है। त्योहारी सीजन का इसमें अहम योगदान रहा। दुकानों में और ऑनलाइन बिक्री तेज होने के साथ सोने की कीमतों के अगस्त के 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर की तुलना में अपेक्षाकृत नरम होने के साथ मंगलवार को खरीदारी में वृद्धि हुई, विशेष रूप से हल्के वाले सोने के उत्पादों की बिक्री में तेजी देखी गयी। 
विज्ञापन


धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ मानते हैं लोग
हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस को कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। गौरतलब है कि सोने की कीमत मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 46,000-47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (करों को छोड़कर) के दायरे में थीं, जो इस साल अगस्त में 57,000 रुपये से अधिक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थी। हालांकि, इस बार धनतेरस के दिन सोने की दर साल 2020 धनतेरस के भाव 39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 17.5 प्रतिशत अधिक थी। लेकिन लोगों ने फिर भी जमकर सोने की खरीदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन खरीदारी में हुआ इजाफा 
आभूषणों की दुकानों में उपभोक्ताओं की बढ़ी हुई भीड़ स्वर्ण विक्रेताओं में उत्साह भर रही है। ऑफलाइन खरीदारी में इजाफा हो रहा है। एक साल पहले की तुलना में दुकान पर जाकर खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि आभूषण उद्योग महामारी की वजह से आयी मंदी से उबरा है। कैट ने एक बयान में कहा कि धनतेरस पर देशभर में लगभग 7500 करोड़ रुपये की बिक्री हुई और इस दिन करीब 15 टन सोने के आभूषणों की बिक्री हुई।


दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सोना बिकने का अनुमान
कैट ने बताया कि इसमें दिल्ली में 1,000 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र में करीब 1,500 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश में करीब 600 करोड़ रुपये की अनुमानित बिक्री शामिल है। दक्षिण भारत में, लगभग 2,000 करोड़ रुपये होने की बिक्री होने का अनुमान है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पी आर ने कहा कि दबी मांग, कीमतों में नरमी और अच्छे मानसून के साथ ही लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों में राहत से मांग में जोरदार उछाल की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह तिमाही हाल के वर्षों में सबसे बेहतरीन तिमाही होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed