{"_id":"5e8069bd8ebc3e768b498633","slug":"there-is-no-shortage-of-petrol-diesel-and-lpg-cylinder-during-lockdown-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर की सप्लाई में नहीं आएगी कमी, ग्राहक घबरा कर न करें बुकिंग'","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
'पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर की सप्लाई में नहीं आएगी कमी, ग्राहक घबरा कर न करें बुकिंग'
Sun, 29 Mar 2020 02:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 29 Mar 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Queue for Gas Cylinders in Mumbai
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए देश भर में 21 दिनों का लॉक डाउन कर दिया गया है। इस बीच कई लोगों के मन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई को लेकर तमाम तरह के सवाल हैं। ऐसे में इंडियन ऑयल कॉर्प (IOC) के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, "भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। भारत के पास तीन सप्ताह के लॉकडाउन की अवधि के आगे बढ़ने के बाद भी पर्याप्त स्टॉक में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) है, क्योंकि सभी प्लांट्स और सप्लाई स्थान पूरी तरह से चालू हैं।"
संजीव सिंह जो यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ईंधन हर नुक्कड़ पर पहुंचे उन्होंने कहा, "देश में किसी भी ईंधन की कोई कमी नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को घबरा कर एलपीजी की बुकिंग नहीं करानी चाहिए और न ही उन्हें स्टॉक करना चाहिए।"
संजीव ने आगे कहा, "हमने अप्रैल और उसके बाद के समय के लिए ईंधन की मांग को लेकर मैपिंग की है। हमारे पास मांग के सभी स्तरों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्तर पर रिफाइनरियां हैं। वहीं, बड़ी स्टोरेज प्वाइंट्स के अलावा, सभी एलपीजी वितरण और पेट्रोल पंप पूरी तरह से सामान्य काम कर रहे हैं। ऐसे में ईधन की किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है।"
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने व्यवसाय को बंद कर दिया है, उड़ानें रद्द हो गई हैं, ट्रेनें रोक दी गई हैं और लगभग सभी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। इससे पेट्रोल, डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की मांग प्रभावित हुई है। ऐसे में इनकी मांग में भारी गिरावट देखी जा रही है।
सड़क पर कारों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के बंद होने के बाद से मार्च में पेट्रोल की मांग में 8 फीसदी की गिरावट आई है जबकि, डीजल की मांग में 16 फीसदी की कमी आई है। इस बीच एटीएफ की मांग में 20 फीसदी की गिरावट आई है।