फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The target to take organic farming above 50% is not possible without multi-dimensional approach says shah

Amit Shah: 'जैविक खेती को सफल बनाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण जरूरी', सहकारिकता मंत्री ने कही यह बात

Wed, 08 Nov 2023 07:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 08 Nov 2023 07:30 PM IST
सार

Amit Shah: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमने कई मापदंड निर्धारित किए हैं, जिनमें से एक जैविक खेती है। जैविक खेती को सफल बनाने के लिए हमें कई कारकों पर काम करना होगा और उन्हें एक साथ लाकर आगे बढ़ना होगा। जैविक खेती को 50 प्रतिशत से ऊपर ले जाने का लक्ष्य बहुआयामी दृष्टिकोण के बिना संभव नहीं है।

विज्ञापन
The target to take organic farming above 50% is not possible without multi-dimensional approach says shah
Amit Shah, अमित शाह - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित सहकारी समितियों के माध्यम से जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने से जुड़ी राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए संतोष की बात है कि हम कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं। अधिशेष उत्पादन की यात्रा में कुछ गलतियां भी की गई हैं। हमें कमजोरियों की पहचान करनी होगी। उत्पादन बढ़ाने के लिए, उर्वरक और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग ने हमारे भविष्य के लिए बुरे परिणाम दिए हैं। इसने भूमि की उर्वरता को कम कर दिया, भूमि और पानी को प्रदूषित कर दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, "आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमने कई मापदंड निर्धारित किए हैं, जिनमें से एक जैविक खेती है। जैविक खेती को सफल बनाने के लिए हमें कई कारकों पर काम करना होगा और उन्हें एक साथ लाकर आगे बढ़ना होगा। जैविक खेती को 50 प्रतिशत से ऊपर ले जाने का लक्ष्य बहुआयामी दृष्टिकोण के बिना संभव नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने एनओसीएल के भारत आर्गेनिक्स ब्रांड को किया लॉन्च

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नवगठित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) के 'भारत ऑर्गेनिक्स' ब्रांड को लॉन्च किया और कहा कि यह भारत और विदेशों में सबसे "भरोसेमंद" ब्रांड के रूप में उभरेगा। शाह ने एनसीओएल का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर भी लॉन्च किया।

उन्होंने पांच सहकारी समितियों को एनसीओएल सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए। शाह ने यहां सहकारी समितियों के माध्यम से जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, "एनसीओएल जैविक उत्पादकों के लिए एक मंच है। आज हम 'भारत ऑर्गेनिक्स' ब्रांड के तहत छह उत्पाद और दिसंबर तक 20 उत्पाद पेश कर रहे हैं।

केंद्र को अक्तूबर में विभिन्न विभागों के खिलाफ 1.13 लाख जन शिकायतें मिलीं

केंद्र को अपने विभिन्न विभागों के खिलाफ 1.13 लाख जन शिकायतें मिली हैं और चालू वर्ष के दौरान केंद्रीय मंत्रालयों में शिकायतों के निपटारे का औसत समय 19 दिन है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। 

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने अक्टूबर, 2023 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) मासिक रिपोर्ट जारी की, जो सार्वजनिक शिकायतों के प्रकार और श्रेणियों और निपटान की प्रकृति का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है।


बयान के अनुसार, "केंद्रीय सचिवालय ने अक्टूबर 2023 में अब तक की सबसे कम लंबित शिकायतें दर्ज कीं। अक्टूबर, 2023 की प्रगति से पता चलता है कि केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा 1,23,491 शिकायतों का निवारण किया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed