फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The Reserve Bank is not hoarding foreign currency

अमेरिका के आरोप गलत: आरबीआई नहीं जमा कर रहा विदेशी मुद्रा

Wed, 21 Apr 2021 07:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Apr 2021 07:52 AM IST
सार

  • भारत ने मुद्रा जोड़तोड़ के लिए निगरानी सूची में डालने का विरोध किया
  • 581 अरब डॉलर है अभी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 

विज्ञापन
The Reserve Bank is not hoarding foreign currency
RBI - फोटो : social media

विस्तार

भारत ने मुद्रा जोड़तोड़ के अमेरिकी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा की जमाखोरी नहीं कर रहा। भारत को निगरानी सूची में डालना गलत कदम है। विदेशी विनिमय बाजार मेें आरबीआई की गतिविधियां पूरी तरह सामान्य हैं और सिर्फ जरूरी कदम ही उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने कहा, महामारी शुरू होने के बाद से यह दूसरी बार है जब अमेरिकी वित्त विभाग ने भारत को मुद्रा जोड़तोड़ की निगरानी सूची में डाला है। आरबीआई ने जीडीपी के 5 फीसदी तक डॉलर की खरीद की है, जो 2 फीसदी के दायरे तक सीमित है।
विज्ञापन


हालांकि, इसका पर्याप्त कारण है और जमाखोरी इसका मकसद बिलकुल नहीं है। भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार अभी 500-600 अरब डॉलर के बीच है, जो पूरी तरह नियमों के अनुकूल है। हम चीन की तरह विदेशी मुद्रा की जमाखोरी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वधावन ने कहा, आरबीआई का कदम पूरी तरह बाजार परिचालन के अनुरूप है। केंद्रीय बैंक होने के नाते यह उसकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपनी मुद्रा को स्थिरता प्रदान करे। 

हमें निगरानी सूची में डालने का कोई तर्क नहीं : वधावन
वाणिज्य सचिव ने कहा कि अमेरिका के पास भारत को निगरानी सूची में डालने का कोई ठोस तर्क नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा की खरीद-फरोख्त बेहद जिम्मेदारी से कर रहा है। अमेरिका के वित्त विभाग ने सोमवार को भारत के अलावा थाईलैंड, मैक्सिको सहित 10 देशों को मुद्रा जोड़तोड़ की निगरानी सूची में डाल दिया है।

2022 में गिरावट से उबर जाएगा निर्यात क्षेत्र : सचिव
वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने भरोसा जताया है कि वित्तवर्ष 2021-22 में भारत का निर्यात क्षेत्र गिरावट से उबर जाएगा। पिछले साल निर्यात में बड़ी गिरावट आई थी, जिसका असर पूरे वित्तवर्ष में दिखा।


हालांकि, मार्च में निर्यात 60.29 फीसदी बढ़कर 34.45 अरब डॉलर पहुंच गया। लिहाजा चालू वित्तवर्ष के दौरान इसमें वृद्धि की पूरी उम्मीद है। बीते साल निर्यात में 7.26 फीसदी गिरावट आई थी। अब कारपेट, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पादों, चावल, मसाले और दवा-रसायन में तेज सुधार दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed