Punishment: 35 वर्ष छोटी महिला से ‘प्रेम’ इस फार्मा कंपनी के चेयरमैन को पड़ा महंगा, नौकरी से निकाला गया
Punishment: ऑस्टेलिया का यह कपल टिकटॉक पर भी बड़ा एक्विट रहता है। जेम्स और ब्राइटनी अपने टिकटॉक अकाउंट @AgeGap50 और @Age35Gap पर लगातार वीडियो डालते रहते हैं। इन वीडियोज में वो कभी प्यार का इजहार करते तो कभी आपस में बहस करते हुए नजर आते हैं।
विस्तार
कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। किसी भी उम्र के व्यक्ति को किसी भी उम्र की महिला से प्यार हो सकता है पर कभी-कभी ये रिश्ते पेशेवेर जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। ऐसे ही एक मामले में जब 58 वर्ष के एक शख्स को अपने से 35 वर्ष छोटी लड़की से प्रेम करना महंगा पड़ा। शख्स को उनकी कंपनी ने उनके इस प्रेम संबंधन के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
58 साल के जेम्स को 35 वर्ष छोटी प्रेमिका के कारण गंवानी पड़ी नौकरी
58 वर्षीय जेम्स एलिंगफोर्ड क्रेसो फार्मा नाम की एक कपंनी में चेयरमैन के वरिष्ठ ओहदे पर थे। पर अब कंपनी ने उन्हें उनके पद से हटा दिया है। कंपनी ने उन्हें अपने से 35 वर्ष छोटी युवती के साथ इश्क फरमाने के आरोप में उन्हें बाहर कर दिया है। हालांकि जेम्स का कहना है कि यह उनका निजी मामला और उनके इस संबंध से कंपनी को कोई नुकसान नहीं हो रहा था। उधर, जेम्स और 23 वर्ष की लड़की ब्राइटनी क्वाले का प्रेम प्रसंग सोशल मीडिया पर वायरल है।
सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक वीडियोज के जरिए एक्टिव रहता है कपल
ऑस्टेलिया का यह कपल टिकटॉक पर भी बड़ा एक्विट रहता है। जेम्स और ब्राइटनी अपने टिकटॉक अकाउंट @AgeGap50 और @Age35Gap पर लगातार वीडियो डालते रहते हैं। इन वीडियोज में वो कभी प्यार का इजहार करते तो कभी आपस में बहस करते हुए नजर आते हैं। उनके वीडियोज को करोड़ों लोग देखते हैं। ऑस्टेलिया में जेम्स शुगर डैडी के नाम से मशहूर हैं, ब्राइटनी से उनकी मुलाकात कैसीनों में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर साथ रहने लगे।
सोशल मीडिया पर जेम्स के वीडियो से नाराज थी क्रेसो कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेम्स और उनकी महिला मित्र जो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे थे उससे नामी फर्मास्युटिकल कंपनी की छवि को नुकसान पहुंच रहा था। इसलिए उन्हें नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि क्रेसो फार्मा ने जेम्स को कंपनी से बाहर करते समय उन्हें इसका कारण नहीं बताया। बल्कि कंपनी ने जेम्स को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया है।
जॉब से बाहर होने के बाद जेम्स ने दी सफाई
क्रेसो कंपनी के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद 58 वर्षीय जेम्स ने कहा है कि क्रेसो फार्मा में जो उनका काम था वह टिकटॉक पर वीडियो बनाने से प्रभावित नहीं होता था। उनके वीडियो पूरी तरह से निजी थे। वीडियोज में उनकी पार्टनर उनके साथ हैं। फिर भी कंपनी को आपत्ति हुई तो उन्होंने बीते 17 नवंबर को कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।