फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The gross GST collection rose 7.3 per cent year-on-year to Rs 1.77 lakh crore in December

GST: जीएसटी संग्रह दिसंबर में 7.3 प्रतिशत बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये पर, सरकारी आंकड़े जारी

Wed, 01 Jan 2025 04:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 Jan 2025 04:09 PM IST
सार

GST Collection: कुल सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व दिसंबर में 7.3 प्रतिशत बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1.65 लाख करोड़ रुपये था। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
The gross GST collection rose 7.3 per cent year-on-year to Rs 1.77 lakh crore in December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्रीय जीएसटी संग्रह 32,836 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 40,499 करोड़ रुपये, एकीकृत आईजीएसटी 47,783 करोड़ रुपये और उपकर 11,471 करोड़ रुपये रहा। बुधवार को सरकार की ओर से इससे जुड़े आंकड़े जारी किए गए।

विज्ञापन


कुल सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व दिसंबर में 7.3 प्रतिशत बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1.65 लाख करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 8.4 प्रतिशत बढ़कर 1.32 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयात पर कर से राजस्व लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 44,268 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में जीएसटी संग्रह 8.5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ 1.82 लाख करोड़ रुपये रहा। अब तक का सर्वाधिक संग्रह अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।


इस महीने के दौरान 22,490 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। रिफंड समायोजित करने के बाद, शुद्ध जीएसटी संग्रह 3.3 प्रतिशत बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed