फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The government has extended the deadline for the oil and gas block auctions for the second time

OALP-X: सरकार ने तेल-गैस ब्लॉक नीलामी की समयसीमा दूसरी बार बढ़ाई, अब 31 दिसंबर 2025 तक लगा सकते हैं बोली

Tue, 28 Oct 2025 04:22 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 28 Oct 2025 04:22 PM IST
सार

सरकार ने ओएएलपी-एक्स लाइसेंसिंग राउंड के लिए बोली जमा करने की समयसीमा को दो महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। फरवरी में इंडिया एनर्जी वीक 2025 के दौरान शुरू किए गए इस राउंड की मूल अंतिम तिथि जुलाई के अंत तक थी, जिसे बाद में 31 अक्तूबर तक बढ़ाया गया था।

विज्ञापन
The government has extended the deadline for the oil and gas block auctions for the second time
crude oil - फोटो : Adobestock

विस्तार

सरकार ने नवीनतम तेल और गैस ब्लॉक नीलामी (OALP-X) के तहत बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ा दी है। इससे संभावित निवेशकों को भागीदारी के लिए अधिक समय मिल जाएगा। यह जानकारी महानिदेशालय हाइड्रोकार्बन (डीजीएच) ने दी।

विज्ञापन


ओएएलपी-एक्स लाइसेंसिंग राउंड के लिए बोली जमा करने की समयसीमा को दो महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। फरवरी में इंडिया एनर्जी वीक 2025 के दौरान शुरू किए गए इस राउंड की मूल अंतिम तिथि जुलाई के अंत तक थी, जिसे बाद में 31 अक्तूबर तक बढ़ाया गया था।
विज्ञापन


इसी के साथ डिस्कवर्ड स्मॉल फील्ड्स (डीएसएफ) के चौथे दौर और विशेष कोल-बेड मीथेन (सीबीएम) राउंड की बोलियां जमा करने की समयसीमा भी 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई है। इसके साथ ही डिस्कवर्ड स्मॉल फील्ड्स (DSF) के चौथे दौर और विशेष कोल-बेड मीथेन (CBM) राउंड की समयसीमा भी इसी तारीख तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

OALP-X के तहत कुल 25 ब्लॉक्स बोली के लिए पेश किए गए हैं, जिनका संयुक्त क्षेत्रफल करीब 1,91,986 वर्ग किलोमीटर है। इसमें छह ऑनशोर, छह शैलो-वॉटर, एक डीप-वॉटर और 12 अल्ट्रा-डीपवॉटर ब्लॉक्स शामिल हैं। ये ब्लॉक्स 13 तलछटी बेसिनों में फैले हुए हैं।

इस राउंड में अंडमान बेसिन में 47,058 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले चार ब्लॉक्स भी शामिल हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी इन ब्लॉक्स को भारत के लिए नए खोज क्षेत्र के रूप में देखते हैं और दावा करते रहे हैं कि यहां गयाना जैसे अंतरराष्ट्रीय हॉटस्पॉट्स से भी अधिक तेल और गैस भंडार मिलने की संभावना है।

सरकार के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा अन्वेषण क्षेत्र है, जिसका उद्देश्य कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन को बढ़ावा देना है। कच्चा तेल परिशोधन कर पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन में बदला जाता है, जबकि प्राकृतिक गैस बिजली उत्पादन, उर्वरक निर्माण, CNG और घरेलू रसोई जैसे क्षेत्रों में उपयोग होती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed