फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The effect of new leadership was seen in HUL, shares jumped five percent after the appointment of Priya Nair

HUL: एचयूएल में नई लीडरशिप का दिखा असर, प्रिया नायर की नियुक्ति के बाद शेयरों में पांच प्रतिशत का उछाल

Fri, 11 Jul 2025 12:47 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 11 Jul 2025 12:47 PM IST
सार

प्रिया नायर को हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की पहली महिला सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में पांच प्रतिशत का उछाल आया। बाजार ने नई महिला लीडरशिप के लिए सकारात्मक रुख दिखाया। 

विज्ञापन
The effect of new leadership was seen in HUL, shares jumped five percent after the appointment of Priya Nair
प्रिया नायर की नियुक्ति के बाद एचयूएल के शेयरों में उछाल - फोटो : amar ujala digtal

विस्तार

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के शेयरों में शुक्रवार को पांच प्रतिशत की तेजी आई। यह उछाल कंपनी की नई सीईओ की नियुक्ति के बाद देखा गया। भारत की सबसे बड़ी एफएमसीजी फर्म ने गुरुवार को घोषणा की प्रिया नायर 1 अगस्त, 2025 से कंपनी की पहली महिला सीईओ और प्रबंध निदेशक बनेंगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bitcoin All Time High: बिटकॉइन 117000 डॉलर को पार कर ऑल टाइम हाई पर, रुपये में कितनी चुकानी पड़ेगी कीमत? जानिए
विज्ञापन


इसके बाद बीएसई पर शेयर 5 प्रतिशत उछलकर 2,529.85 रुपये पर पहुंच गया। वहीं एनएसई में कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत बढ़कर 2,529.90 रुपये पर पहुंच गए।

प्रिया ने लिया रोहित जावा का स्थान
प्रिया नायर वर्तमान में यूनिलीवर के सौंदर्य एवं कल्याण विभाग की अध्यक्ष हैं। प्रिया को पांच वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। एफएमसीजी प्रमुख ने एक बयान में कहा कि वह रोहित जावा का स्थान लेंगी। रोहित 31 जुलाई, 2025 को सीईओ और एमडी के पद से हटकर अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर यात्रा के अगले अध्याय को आगे बढ़ाएंगे। जावा ने 2023 में एचयूएल के सीईओ और एमडी का पदभार संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया का रहा है शानदार करियर
कंपनी ने कहा कि नायर आवश्यक अनुमोदन के अधीन एचयूएल बोर्ड में भी शामिल होंगी और यूनिलीवर लीडरशिप एक्जीक्यूटिव (यूएलई) की सदस्य बनी रहेंगी। एचयूएल के चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा कि प्रिया का एचयूएल और यूनिलीवर में शानदार करियर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय बाजार की गहरी समझ और बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, प्रिया एचयूएल को प्रदर्शन के अगले स्तर पर ले जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed