NDA Meet: 'ब्रेकिंग न्यूज से देश नहीं चलेगा', मंत्रिपरिषद की शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी की साथियों को नसीहत
NDA Meet: पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र हमें सबका सम्मान करना सिखाती है। विपक्ष के भी जो सांसद जीत कर करके आए हैं उनको भी बधाई। आशा है नए सदन में डिबेट की कमी खलेगी नहीं। हमारे विपक्षी साथी भी राष्ट्रहित की नीयत के साथ सदन में आएंगे। पीएम ने एनडीए सांसदों को सलाह दी कि वे ब्रेकिंग न्यूज का शिकार ना हों।
विस्तार
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए यह संतोष की बात है। हम कमिटमेंट के साथ काम करते हैं। 10 साल में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। चार करोड़ गरीबों को घर दिया गया है। तीन करोड़ नए घर बनाने का संकल्प है। 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था। मुद्रा योजना के तहत कारोबारियों को लोन देने की योजना है। उसके प्रति हम प्रतिबद्ध हैं। उसे पूरा करने के लिए हम कोई कमी नहीं रखेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि सेविंग कैसे बढ़े उसके लिए हम क्या कर सकते हैं उस पर ध्यान देकर हम आने वाले दिनों में काम करें। पंचायत से पार्लियामेंट तक महिलाओं की भागीदारी बढ़े यह हमारा कमिटमेंट है। आने वाले समय में हमारी माताएं-बहनें देश का नतृत्व करते हुए दिखाई देंगीं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भारतीय लोगों की ऐसी पहचान बनाना चाहता हूं कि पूरी दुनिया के लोग उनसे एक बार जरूर मिलना चाहें। उनका सम्मान करें।
पीएम ने कहा, "हम कॉम्पिटिटिव कॉपरेटिव फेडरलिज्म के लेकर आगे बढ़ेंगे। हम अच्छा करने की प्रतिस्पर्धा करें। हम उस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। यह बड़े फैसलों और तेज विकास का कार्यकाल है। हम बिना समय गंवाए पांच नंबर की इकोनॉमी से तीन नंबर की इकोनॉमी बनना चाहते हैं।"
पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र हमें सबका सम्मान करना सिखाती है। विपक्ष के भी जो सांसद जीत कर करके आए हैं उनको भी बधाई। आशा है नए सदन में डिबेट की कमी खलेगी नहीं। हमारे विपक्षी साथी भी राष्ट्रहित की नीयत के साथ सदन में आएंगे। सदन को समृद्धि देने में वे कुछ ना कुछ योगदान देंगे। 24 का जनादेश एक बात को बार-बार मजबूती दे रहा है कि देश को आज के वातावरण में सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर ही भरोसा है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए सबका प्रयास का मंत्र चरितार्थ करके देखा है। पीएम ने कहा कि हमने पिछले 10 साल में जो किया वह तो सिर्फ ट्रेलर है। अगले 10 साल में हम गुड गवर्नेंस, विकास, लोगों के जीवन में क्वालिटी ऑफ लाइफ और सामान्य मानवी के जीवन में खासकर मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के जीवन में सरकार का कम से कम दखल हो इस दिशा में काम करेंगे। यह मेरा सपना रहा है। सब मिल करके विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे।
पीएम ने कहा, "मैं अगर विस्तार से कहूं तो सदन में किसी दल का कोई भी जनप्रतिनिधि होगा मेरे लिए सब बराबर है। मैं सबका प्रयास की बात करता हूं तो मैं सदन में भी हमारे लिए सब बराबर है। ये भी एक भाव है जिसके कारण 30 साल से एनडीए अलायंस बढ़ा है। अपना पराया कुछ नहीं है। हमने 2024 में जिस टीम भावना से काम किया है। ग्रास रूट लेवल पर सबने मिलकर काम किया है। उसी ने हमें ऑर्गेनिक अलायंस बनने का समार्थ्य दिया है। जहां कम वहां हम यह हर कार्यकर्ता ने जीकर दिखाया है।"