फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi in Lok Sabha Speech on Economy Highlights, India Will be World's 3rd largest Economy News in Hindi

PM in Parliament: 'मेरे तीसरे कार्यकाल में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी देश की अर्थव्यवस्था', पीएम ने दी गारंटी

Mon, 05 Feb 2024 06:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 05 Feb 2024 06:37 PM IST
सार

PM Modi on Indian economy Parliament Speech: पीएम ने कहा कि आज भारत जिस तेज गति से प्रगति कर रहा है, उसे देखकर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। यह मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन
PM Modi in Lok Sabha Speech on Economy Highlights, India Will be World's 3rd largest Economy News in Hindi
सदन में पीएम मोदी। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पीएम मोदी बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव करते हुए अपने तीसरे कार्यकाल के प्रति आश्वस्त दिखे। इस दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े बदलावों पर चर्चा की और विपक्ष पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि 10 साल के शासन के अनुभव के आधार पर हम कह सकते हैं कि आज देश की अर्थव्यवस्था  मजबूत है। पीएम ने कहा कि आज भारत जिस तेज गति से प्रगति कर रहा है, उसे देखकर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। यह मोदी की गारंटी है। पीएम ने यह भी कहा कि 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, ये देश के सामर्थ्य को दिखाता है।

विज्ञापन

पीएम बोले-  तीसरा कार्यकाल भी अब महज सौ-सवा सौ दिन दूर

सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले कार्यकाल में यूपीए के गड्ढे भरे गए। दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी गई। तीसरा कार्यकाल भी अब महज सौ-सवा सौ दिन दूर है। हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा। मैंने लाल किले से कहा था, मैंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी कहा था कि मैं देश को अगले हजार वर्षों तक समृद्ध और सिद्धि के शिखर देखना चाहता हूं। तीसरा कार्यकाल अगले एक हजार वर्षों के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल होगा।

विज्ञापन

जब भी कांग्रेस सत्ता में आई, महंगाई साथ लाईः पीएम

महंगाई पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आई है, महंगाई ही साथ लाई है। हमारी सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखा है। वैश्विक स्तर पर दो-दो युद्ध और सौ साल में आई सबसे बड़ी महामारी के बावजूद हमारी सरकार ने महंगाई को बहुत हद तक नियंत्रण में रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम बोले- कांग्रेस ने विपक्ष में ही रहने का संकल्प लिया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतरिम बजट के बाद लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला और कहा कि विपक्ष ने विपक्ष में ही रहने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कहा, ''मैं लंबे समय तक विपक्ष में बने रहने के विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं। जिस तरह से आप कई दशकों तक यहां (सरकार में) बैठे रहे, उसी तरह आपने वहां (विपक्ष में) बैठने का संकल्प लिया। जनता निश्चित रूप से आपको अपना आशीर्वाद देगी।" प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा है और देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है।

नौ दिन चले, ढाई कोस, कांग्रेस को परिभाषित करती है यह कहावत: पीएम मोदी

पीएम ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "नौ दिन चले, ढाई कोस...ये कहावत पूरी तरह कांग्रेस को परिभाषित करती है। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है।" पीएम ने कहा कि आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने। अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगते, 100 पीढ़ियां बीत जातीं।

10 वर्ष में 40 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ

लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 10 वर्ष में 40 हजार किलोमीटर रेलने ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है। अगर कांग्रेस की रफ्तार से देश चलता तो इस काम को करने में 80 साल लग जाते। पीएम ने कहा, "हमने 17 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए हैं, अगर कांग्रेस की रफ्तार से चलते तो इस काम को करने में और 60 साल लग जाते हैं। तीन पीढ़ियां धुएं में खाना बनाने-बनाते गुजर जाती।" पीएम ने कहा कि 2014 में जब अंतरिम बजट पेश किया गया था, तब वित्त मंत्री ने कहा था कि जीडीपी के मामले में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और यह गर्व की बात थी। उन्होंने आगे कहा था कि भारत अगले तीन दशकों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। इसका मतलब है कि उन्हें उम्मीद थी कि भारत 2044 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह उनकी दृष्टि थी। हम इतना समय नहीं लगने देंगे। मेरे अगले कार्यकाल में ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed