फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tesla Ceo Elon Musk became third richest person of the world know the networth

विश्व के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, जानिए एक दिन में कितनी बढ़ी संपत्ति

Wed, 18 Nov 2020 04:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 18 Nov 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Tesla Ceo Elon Musk became third richest person of the world know the networth
एलन मस्क - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस महामारी के कारण एक ओर जहां दिग्गज कारोबारियों को नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर स्पेस एक्स और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, मस्क की कुल संपत्ति बढ़कर 110 अरब डॉलर हो गई है। 

विज्ञापन


एक दिन में 50 हजार करोड़ से ज्यादा हुई संपत्ति
मालूम हो कि हाल ही में एलन मस्क की रॉकेट कंपनी ने चार एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष भेजा है। इतना ही नहीं, इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को एस एंड पी 500 कंपनी की सूची में भी शामिल किया गया है, जिसके बाद एक ही दिन में एलन मस्क की संपत्ति में 7.61 अरब (50 हजार करोड़ से ज्यादा) डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं सालाना आधार पर एलन मस्क की संपत्ति में अब तक 82 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


शीर्ष 500 बिलिनेयर में एलन मस्क की संपत्ति में इस साल सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। सालाना संपत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि के मामले में दूसरे स्थान पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति में इस साल करीब 70 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की संपत्ति कितनी है।
 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. जेफ बेजोस 185 अरब अमेजन
2. बिल गेट्स 129 अरब माइक्रोसॉफ्ट
3. एलन मस्क 110 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
4. मार्क जुकरबर्ग 104 अरब फेसबुक
5. बर्नार्ड अर्नाल्ट 102 अरब LVMH
6. वॉरेन बफेट 88 अरब बर्कशायर हैथवे
7. लैरी पेज 82.7 अरब गूगल
8. सर्जी ब्रिन 80 अरब गूगल
9. स्टीव बॉलमर 77.5 अरब माइक्रोसॉफ्ट
10. मुकेश अंबानी 75.5 अरब रिलायंस इंडस्ट्रीज

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed