{"_id":"6091ef2dc8230824ce7f1385","slug":"television-will-be-expensive-for-the-third-time-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पर लगाम: 2021 में तीसरी बार महंगे होंगे टेलीविजन, बढ़ेगा आयात शुल्क","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
चीन पर लगाम: 2021 में तीसरी बार महंगे होंगे टेलीविजन, बढ़ेगा आयात शुल्क
Wed, 05 May 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 May 2021 06:35 AM IST
सार
- चीन से आने वाले ओपन सेल के दाम बढ़ने से दो बार हो चुका है कीमतों में इजाफा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Justdial
विस्तार
टेलीविजन की कीमतें अगले कुछ दिनों में 3 से 5 फीसदी तक बढ़ सकती है। सरकार चीन से आयात होने वाले ओपन सेल पैनल पर सीमा शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है। 2021 में यह तीसरी बार होगा, जब घरेलू बाजार में टेलीविजन के दाम बढ़ेंगे। ओपन सेल पैनल का इस्तेमाल टेलीविजन स्क्रीन के विनिर्माण में होता है और इसका ज्यादातर आयात चीन से किया जाता है।
विज्ञापन
सरकार इन पैनलों का देश में उत्पादन बढ़ाना चाहती है और घरेलू विनिर्माताओं को लाभ पहुंचाने के लिए आयात शुल्क बढ़ाकर चीनी उत्पादों पर रोक लगाने के कोशिश कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अभी ओपन सेल पैनल पर आयात शुल्क पांच फीसदी है जिसे सरकार बढाना चाहती है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पैनल का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। इससे पहले जनवरी और अप्रैल में भी टेलीविजन की कीमतों में इजाफा हुआ था, जिसका कारण ओपन सेल के दाम बढ़ाना था।
विज्ञापन
देश में करें उत्पादन तो नहीं बढ़ेगा शुल्क
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने टेलीविजन निर्माता कंपनियों के आवेदन पर सितंबर, 2019 में कहा था कि अगर विनिर्माता एक साल में देश के भीतर ओपन सेल की उत्पादन क्षमता विकसित कर लें, तो इस पर आयात शुल्क नहीं लगाया जाएगा। मालमे से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि चीन से आयात होने वाले ओपन सेल पर हर साल शुल्क बढ़ाया जाएगा। इसका मकसद घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है।