फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Telecom Companies slapped with a fine of 2.6 crore rupees on call drop

कॉल ड्रॉप पर टेलीकॉम कंपनियों पर लगा 2.6 करोड़ का जुर्माना

Fri, 26 Jul 2019 10:18 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 26 Jul 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Telecom Companies slapped with a fine of 2.6 crore rupees on call drop
telecom

2018 में कॉल ड्रॉप की संख्या में इजाफा होने के कारण वोडाफोन और बीएसएनएल समेत कई कंपनियों पर करीब 2.6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। यह जुर्माना दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा तय किए नियमों के तहत लगाया गया। राज्य सभा में दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन

वोडाफोन पर सबसे ज्यादा

वोडाफोन पर 1.56 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा, जो कि सबसे ज्यादा था। एक अक्तूबर, 2017 से लागू हुए नियमों के बाद ट्राई ने एयरसेल पर 50 लाख रुपये, 29.5 लाख रुपये टाटा टेलीसर्विसेज पर और 13 लाख रुपये बीएसएनएल व टेलीनॉर पर लगा। यह जुर्माना दिसंबर 2017 की तिमाही से लेकर जून 2018 की तिमाही में लगाया गया। 

विज्ञापन

इन सर्किल में नहीं किया पैमाने का पालन

जिन कंपनियों ने नेटवर्क में नियमों का पलान नहीं किया है उनमें टाटा ने 18 टेलीकॉम सर्किल, आइडिया 15 सर्किल, वोडाफोन ने पांच सर्किल, एयरटेल व बीएसएनएल के तीन सर्किल और रिलायंस जियो का एक सर्किल शामिल है। फिक्सड लाइन में भी कॉल ड्रॉप में इजाफा देखने को मिला। इनमें एयरटेल के 11 सर्किल, टाटा के नौ सर्किल और एमटीएनएल के दो सर्किल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed