फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TCS 16 employees suspended taking bribe recruitment six vendors banned

TCS: भर्ती के लिए घूस लेने पर टीसीएस के 16 कर्मचारी निलंबित, छह वेंडर्स पर प्रतिबंध

Tue, 17 Oct 2023 06:33 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 06:33 AM IST
सार

इस साल जून में आरोप लगा था कि कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में घोटाला हो रहा है। इसके बाद टीसीएस ने इसकी जांच की थी और कहा था कि भर्ती गतिविधियां रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप नियंत्रित नहीं करती है। इसलिए, कथित घोटाले का आरोप गलत है। 

विज्ञापन
TCS 16 employees suspended taking bribe recruitment six vendors banned
टीसीएस - फोटो : SELF

विस्तार

घूस लेकर कर्मचारियों की भर्ती करने के मामले में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने अपने 16 कर्मचारियों को निकाल दिया है। तीन को रिसोर्स प्रबंधन से हटाकर दूसरे विभाग में भेज दिया है। 6 वेंडर्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा, हम 19 कर्मचारियों की जांच कर रहे थे। इस मामले में 16 के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन्होंने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। 6 वेंडरों के साथ उनके अन्य सहयोगियों और मालिकों को भी प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन


इस साल जून में आरोप लगा था कि कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में घोटाला हो रहा है। इसके बाद टीसीएस ने इसकी जांच की थी और कहा था कि भर्ती गतिविधियां रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप नियंत्रित नहीं करती है। इसलिए, कथित घोटाले का आरोप गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमियां दूर कर गवर्नेंस और मजबूत करेगी कंपनी
टीसीएस ने बताया, वह गवर्नेंस को और मजबूत करेगी। इसमें संसाधन प्रबंधन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मियों का नियमित रोटेशन, आपूर्तिकर्ता प्रबंधन की जांच, वेंडरों की ओर से घोषणाओं और अन्य की जांच होती रहेगी। 


टाटा समूह ने कहा कि मामला कुछ कर्मचारियों व ठेकेदारों की आपूर्ति करने वाले विक्रेताओं की ओर से कंपनी की आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा था। कंपनी का कोई भी प्रमुख कर्मचारी इसमें शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed