{"_id":"57abc1ba4f1c1b0445ee54cf","slug":"tax-authorities-watch-tax-evaders-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर विदेश टूर की तस्वीर डालने वालों पर आयकर की पैनी नजर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
सोशल मीडिया पर विदेश टूर की तस्वीर डालने वालों पर आयकर की पैनी नजर
शिशिर चौरसिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 07:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर पेरिस, स्विटजरलैंड या अफ्रीकन सफारी की सैर की फोटो डाल कर शेखी बघारने वाले अब आयकर विभाग के रडार पर आ गए हैं। विभाग के अधिकारी ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर उनकी आमदनी और आयकर रिटर्न के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक इन दिनों कर चोरों को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया को भी खंगाला जा रहा है। देखा गया है कि लोग टैक्स रिटर्न भरने में इस बात का जिक्र तो नहीं करते, लेकिन फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइटों पर लंदन, पेरिस, स्विटजरलैंड या किसी अन्य विदेशी पर्यटन स्थलों के फोटो पोस्ट करते हैं।
विज्ञापन
यही नहीं, महंगे परिधानों और महंगी घड़ियों का प्रदर्शन करने वाले या फिर फाइव स्टार होटलों में पार्टी करने के फोटो पोस्ट करने वालों को भी छांटा जा रहा है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी के मुताबिक कुछ इनकम टैक्स कमिश्नरेट में सोशल मीडिया खंगालने के लिए एक अलग सेल बना दिया गया है। इस सेल के पास इलाके के तमाम वैसे लोगों के बारे में जानकारी है, जो बड़े ट्रांजेक्शन तो करते हैं, लेकिन आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करते।
इनके सोशल अकाउंटों को खंगाल कर देखा जा रहा है कि वे कहां घूमने जा रहे हैं, कहां पार्टी कर रहे हैं या कौन-सी महंगी गाड़ी में घूम रहे हैं। इन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर आमदनी के स्रोत और आईटी रिटर्न के बारे में पूछा जा रहा है।
आयकर विभाग इसलिए भी चिंतित है कि जिस हिसाब से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़ोतरी हो रही है, उस हिसाब से आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या और कर वसूली में वृद्घि नहीं हो रही है। इसके उलट अप्रत्यक्ष कर के मद में कर वसूली तेजी से बढ़ रही है। इसलिए वित्त मंत्रालय ने प्रत्यक्ष कर विभाग से कर चोरों को पकड़ने के सभी उपायों पर अमल करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों से विदेश घूमने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेज वृद्घि हुई है और इस मामले में भारत सिर्फ चीन से ही पीछे है। पिछले कुछ वर्षों में जबकि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था सुस्ती की शिकार थीं, उस दौरान भी भारत से बाहर जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
पिछले साल यह संख्या दो करोड़ से भी ऊपर चली गई है। इनमें थाइलैंड, मलेशिया जैसे सस्ते पर्यटन स्थलों की सैर करने वाले शामिल हैं तो यूरोप, आस्ट्रेलिया, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के महंगे पयर्टन स्थलों की सैर करने वाले भी हैं।