Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Sons IPO War Deepens: Shapoor Mistry Approached PM Modi Twice as Noel Clashes with Board Over Listing

टाटा संस की लिस्टिंग पर खुलासा: शापूर मिस्त्री ने पीएम से दो बार लगाई दखल की गुहार; कंपनी में क्या चल रहा

Wed, 25 Nov 2026 05:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 25 Nov 2026 05:53 PM IST
सार

  • टाटा संस के आईपीओ को लेकर विवाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है।
  • शापूर मिस्त्री द्वारा पीएम मोदी को लिखे पत्रों, आरबीआई के आरटीआई खुलासों, नोएल टाटा के विरोध और ₹2.01 लाख करोड़ की परिसंपत्तियों के कानूनी पेंच को समझने के लिए पढ़ें यह इनसाइड बिजनेस रिपोर्ट। तुरंत क्लिक करें।

विज्ञापन
Tata Sons IPO War Deepens: Shapoor Mistry Approached PM Modi Twice as Noel Clashes with Board Over Listing
टाटा में विवाद क्यों? - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित कारोबारी घराने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर जारी अंदरूनी घमासान अब देश के शीर्ष नीति-निर्माताओं के दरवाजे तक पहुंच गया है। कर्ज के दबाव से जूझ रहे शापूरजी पालोनजी (एसपी) ग्रुप के चेयरमैन शापूर मिस्त्री ने टाटा संस के अनिवार्य आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो बार सीधे दखल देने की अपील की है।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से सूचना का अधिकार (आरबीआई) के तहत मिले दस्तावेजों से सामने आए इस खुलासे ने 156 साल पुराने टाटा समूह में मालिकाना हक, कॉरपोरेट नियंत्रण और विनियामक अनुपालन को लेकर चल रही दरारों को सबके सामने ला दिया है। एक तरफ टाटा में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक शेयरधारक (एसपी ग्रुप) बाजार से अपनी हिस्सेदारी भुनाना चाहता है, तो दूसरी तरफ नियंत्रक शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा किसी भी कीमत पर आईपीओ टालने की कोशिश में हैं।

विज्ञापन

शापूर मिस्त्री ने पीएम को लिखे पत्रों में क्या कहा?

आरटीआई जांच के अनुसार, शापूर मिस्त्री ने अक्तूबर 2025 और जून 2026 में प्रधानमंत्री को दो बार पत्र भेजे:

  • 'दीपावली लेटर ऑफ फेथ, होप एंड धर्म': मिस्त्री ने 24 अक्तूबर 2025 को प्रधानमंत्री को ईमेल लिखकर मामले में निष्पक्षता और 'धर्म' के आधार पर हस्तक्षेप का आग्रह किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 'अधर्म की पराकाष्ठा' का आरोप: मिस्त्री ने आरोप लगाया कि टाटा ट्रस्ट्स अपने निजी स्वार्थ और सत्ता के लिए टाटा संस को 'बंधक' बना रहा है। उन्होंने कहा कि आरबीआई के नियमों के उल्लंघन और लिस्टिंग की समय-सीमा चूकने से 'अधर्म की पराकाष्ठा' हो गई है।
  • दूसरा पत्र और पीएमओ का रुख: 12 जून 2026 को दोबारा पत्र भेजा गया। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने इन पत्रों को आरबीआई के पास भेजा। हालांकि, रिकॉर्ड में इसका कोई प्रमाण नहीं है कि पीएमओ ने इस पर कोई जवाब दिया या मिस्त्री को मुलाकात का समय दिया।

टाटा संस पर लिस्टिंग का विनियामक दबाव क्यों?

यह पूरा विवाद सितंबर 2022 से शुरू हुआ, जब आरबीआई ने टाटा संस को अपर-लेयर एनबीएफसी (NBFC-UL) के रूप में वर्गीकृत किया था।

  • तीन साल की समय-सीमा: नियमों के तहत ऐसी संस्थाओं को तीन साल के भीतर यानी 30 सितंबर 2025 तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना अनिवार्य था।
  • छूट की कोशिश नाकाम: इस नियम से बचने के लिए टाटा संस ने ₹21,000 करोड़ से अधिक का कर्ज चुकाया और मार्च 2024 में कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) का दर्जा वापस करने की अर्जी दी। लेकिन 29 महीने लंबित रहने के बाद आरबीआई ने 11 सितंबर 2026 को इस अर्जी को खारिज कर दिया।
  • ₹1 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति: 31 मार्च 2026 तक टाटा संस की कुल परिसंपत्तियां लगभग ₹2.01 लाख करोड़ थीं, जो विनियामक सीमा (₹1 लाख करोड़) से दोगुनी हैं।
  • आरबीआई की दो टूक: 16 नवंबर को आरबीआई ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) सौरभ अग्रवाल को पत्र लिखकर लिस्टिंग की अनिवार्यता सहित सभी नियमों का पालन करने का कड़ा निर्देश दिया है।

नोएल टाटा और बोर्ड के बीच किस बात को लेकर टकराव?

कंपनी के भीतर सबसे बड़ा गतिरोध टाटा ट्रस्ट्स (जो टाटा संस में 65.9% हिस्सेदारी रखता है) के चेयरमैन नोएल टाटा और बोर्ड के अन्य सदस्यों के बीच है:

  • लिस्टिंग और चंद्रशेखरन का विरोध: 17 सितंबर की बोर्ड बैठक में जब बोर्ड ने आरबीआई नियमों के तहत लिस्टिंग की तैयारी और चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को फरवरी 2027 से अगले पांच साल के लिए सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव रखा, तो नोएल टाटा ने 4:1 के बहुमत वाले फैसले में इसके खिलाफ असहमति (डिसेंट) दर्ज कराई।
  • नोएल टाटा का वैकल्पिक प्लान: नोएल टाटा आईपीओ के बजाय टाटा संस में 'टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस' और 'टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स' के विलय की वकालत कर रहे हैं, ताकि कंपनी का वर्गीकरण बदलकर लिस्टिंग की बाध्यता से बचा जा सके।
  • बैठक स्थगित: एजेंडा और नोटिस पर नोएल के ऐतराज के बाद 26 नवंबर की बोर्ड बैठक टलकर 30 नवंबर कर दी गई है।

दोनों पक्षों के लिए इस लड़ाई के क्या मायने हैं?

टाटा संस में 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले शापूरजी पालोनजी ग्रुप के लिए लिस्टिंग अपनी भारी पूंजी को आंशिक रूप से भुनाने और कर्ज घटाने का सबसे बड़ा रास्ता है। यदि टाटा संस लिस्ट होती है, तो कंपनी में आम जनता और संस्थागत निवेशक शेयरधारक बन जाएंगे, जिससे ट्रस्ट का एकछत्र नियंत्रण कम होगा और कंपनी कड़े सार्वजनिक ऑडिट व बाजार की निगरानी के दायरे में आ जाएगी। 30 नवंबर की बोर्ड बैठक में यदि सहमति नहीं बनती है, तो टाटा संस को आरबीआई के दंडात्मक कदमों और अल्पसंख्यक शेयरधारकों के कानूनी प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed