टीसीएस ने मिस्त्री को बोर्ड से हटाया, जल्द घोषणा की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात मामले की निकट जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कही। मिस्त्री को टीसीएस के बोर्ड से हटाए जाने के बारे में औपचारिक घोषणा मंगलवार देर शाम तक शेयर बाजारों में किए जाने की उम्मीद है।
टीसीएस के निदेशक के रूप में मिस्त्री को हटाने के प्रस्ताव पर कंपनी की ईजीएम मंगलवार शाम को हुई। मिस्त्री से निकटता रखने वाले सूत्रों ने बताया कि ईजीएम का फैसला पहले ही निश्चित हो चुका है, क्योंकि रतन टाटा की कंपनी टाटा संस की टीसीएस में बहुमत यानी, 73 फीसदी हिस्सेदारी है।
ईजीएम में रतन टाटा भी थे मौजूद
टाटा संस ने बहुमत हिस्सेदार के तौर पर पिछले महीने ही मिस्त्री को टीसीएस के चेयरमैन पद से हटा दिया था। यह ईजीएम मिस्त्री को टीसीएस के निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर बुलाई गई थी।
सूत्रों के मुताबिक ईजीएम में रतन टाटा मौजूद थे, जबकि सायरस मिस्त्री इसमें शामिल नहीं हुए। टीसीएस टाटा समूह की सर्वाधिक लाभ देने वाली कंपनियों में से है।
मिस्त्री को सोमवार को टाटा समूह की एक अन्य कंपनी ‘टाटा इंडस्ट्रीज’ के बोर्ड से भी निदेशक पद से हटा दिया गया था। इस साल 24 अक्तूबर को अचानक मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह उनके पूर्ववर्ती रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बना दिया गया था। टाटा संस 103 अरब डॉलर के टाटा समूह की होल्डिंग कपनी है।