फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Motors to hike prices of commercial vehicles by up to 2% from July 1 Business News and Updates

Biz Updates: टाटा के वाणिज्यिक वाहन दो फीसदी तक होंगे महंगे, एसबीआई चेयरमैन बोले, ब्याज की आय पर मिले राहत

Wed, 19 Jun 2024 06:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 19 Jun 2024 06:56 PM IST
सार

टाटा के वाणिज्यिक वाहन दो फीसदी तक महंगे होंगे। इनमें बस से लेकर ट्रक तक शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Tata Motors to hike prices of commercial vehicles by up to 2% from July 1 Business News and Updates
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

टाटा के वाणिज्यिक वाहन दो फीसदी तक महंगे होंगे। इनमें बस से लेकर ट्रक तक शामिल हैं। कंपनी ने बुधवार को कहा, नई कीमत एक जुलाई से लागू होगी। नए दाम सभी मॉडलों पर लागू होंगे। कंपनी ने कहा, इनपुट लागत बढ़ने से उसे यह फैसला करना पड़ा है।

विज्ञापन


एसबीआई चेयरमैन बोले, ब्याज की आय पर बजट में मिले राहत
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने इस बजट में ब्याज आय पर कर राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे बैंकों को बचत जुटाने में मदद मिलेगी। इस बचत का उपयोग लंबे समय के बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को उधारी देने में किया जा सकता है।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक, अभी बैंकों को तब कर काटना पड़ता है जब सभी बैंक शाखाओं में जमा राशि से ब्याज आय एक वर्ष में 40,000 रुपये से अधिक हो। बचत खातों के मामले में 10,000 रुपये तक अर्जित ब्याज कर से मुक्त है। खारा ने कहा, अगर बजट में ब्याज आय पर कर के मामले में कुछ राहत दी जा सके तो यह जमाकर्ताओं के लिए एक प्रोत्साहन होगा। आखिरकार, बैंकिंग क्षेत्र देश में पूंजी निर्माण के लिए जुटाई गई जमा का उपयोग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई चेयरमैन ने कहा, हम हमेशा जमा को महत्व देते हैं। यही कारण है कि हमने हाल ही में कम समय वाले जमा के लिए ब्याज दर में वृद्धि की है, क्योंकि हमें लगा कि इसमें सुधार की गुंजाइश है। हमें इस वर्ष के दौरान अपनी जमा वृद्धि दर में कुछ हद तक सुधार करना चाहिए। और हमारा प्रयास होगा कि हम इस वर्ष कम से कम 12-13 प्रतिशत की वृद्धि करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed