{"_id":"64ae09da10fa8282690cde08","slug":"tata-group-may-become-first-indian-iphone-maker-close-to-signing-agreement-to-acquire-wistron-factory-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Group: आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बनेगी टाटा, अगस्त तक खरीद सकती है विस्ट्रॉन की फैक्टरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tata Group: आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बनेगी टाटा, अगस्त तक खरीद सकती है विस्ट्रॉन की फैक्टरी
Wed, 12 Jul 2023 07:33 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 12 Jul 2023 07:33 AM IST
सार
विस्ट्रॉन ने चालू वित्त वर्ष में इस फैक्टरी से कम से कम 1.8 अरब डॉलर के आईफोन बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि उसे सरकारी प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
iPhone (फाइल फोटो)
- फोटो : प्रदीप पाण्डेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा समूह जल्दी ही भारत में आईफोन बनाने वाली एपल के कारखाने का अधिग्रहण कर सकता है। टाटा इसके समझौते के करीब है। यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय कंपनी आईफोन बनाने का काम करेगी। एपल की आपूर्तिकर्ता विस्ट्रॉन की फैक्टरी कर्नाटक में है। सौदे की कीमत करीब 60 करोड़ डॉलर हो सकती है। यहां पर 10,000 लोग काम करते हैं।
विज्ञापन
विस्ट्रॉन ने चालू वित्त वर्ष में इस फैक्टरी से कम से कम 1.8 अरब डॉलर के आईफोन बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि उसे सरकारी प्रोत्साहन मिल सके। इस फैक्टरी से आईफोन 14 मॉडल की एसेंबलिंग होती है। अगले वर्ष तक कर्मचारियों की संख्या तीन गुना करने की भी योजना बनाई है। विस्ट्रॉन भारत में आईफोन कारोबार से बाहर निकलना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, विस्ट्रॉन ने एपल के कामकाज से पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला किया है। टाटा समूह ने हाल में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन में प्रवेश किया है। तमिलनाडु में कंपनी की फैक्टरी में आईफोन का मेटल बैकबोन बनता है।
विज्ञापन