फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata ceases discussions with Bisleri to acquire the packaged water giant

Tata-Bislery: टाटा-बिसलेरी के बीच अधिग्रहण के लिए हो रही बातचीत खत्म, कंपनी बोली- नहीं हो पाई डील

Fri, 17 Mar 2023 05:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 17 Mar 2023 05:23 PM IST
सार

Tata-Bislery: बता दें कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पहले से ही हिमालयन नेचुरल मिनरल वाटर और टाटा वॉटर प्लस ब्रांड्स की मालिक है। बिसलेरी के अधिग्रहण से कंपनी को भारत में बोतलबंद पानी के ब्रांडों के बीच अपने पोर्टफोलियो के विस्तार का मौका मिलता।

विज्ञापन
Tata ceases discussions with Bisleri to acquire the packaged water giant
टाटा-बिसलेरी के बीच डील की बातचीत टूटी। - फोटो : Social Media

विस्तार

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने आज कहा कि उसने पैकेज्ड वाटर दिग्गज के संभावित अधिग्रहण के लिए बिसलेरी के साथ बातचीत समाप्त कर दी है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ''कंपनी यह बताना चाहती है कि उसने संभावित लेनदेन के संबंध में बिसलेरी के साथ बातचीत बंद कर दी है और वह इस बात की पुष्टि करना चाहती है कि कंपनी ने इस मामले में कोई निश्चित समझौता या बाध्यकारी प्रतिबद्धता नहीं जताई है। बता दें कि बीते नवंबर में खबर आई थी कि कि भारत की सबसे बड़ी बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के मालिक कंपनी को करीब 6,000-7,000 करोड़ रुपये में टाटा समूह को बेच देंगे।

विज्ञापन


हालांकि, इस महीने की शुरुआत में मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि मूल्यांकन को लेकर बातचीत रुक गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया था कि बिसलेरी के मालिक इस सौदे से लगभग एक बिलियन डॉलर जुटाना चाहते थ। टाटा के साथ बातचीत में बाधा इसलिए आ गई क्योंकि दोनों कंपनियां मूल्यांकन पर सहमति नहीं बना पा रही थीं। 
विज्ञापन


बता दें कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पहले से ही हिमालयन नेचुरल मिनरल वाटर और टाटा वॉटर प्लस ब्रांड्स की मालिक है। बिसलेरी के अधिग्रहण से कंपनी को भारत में बोतलबंद पानी के ब्रांडों के बीच अपने पोर्टफोलियो के विस्तार का मौका मिलता। टाटा कंज्यूमर फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) सेगमेंट का आक्रामक खिलाड़ी है। कंपनी इस क्षेत्र के शीर्ष तीन में अपना नाम शामिल कराने का लक्ष्य बना रही है। यह खासकर इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस भी एफएमसीजी सेगमेंट में मजबूती के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। बिसलेरी के अधिग्रहण से टाटा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर सेगमेंट में टॉप पोजिशन पर पहुंच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जाता है कि बिसलेरी के अधिग्रहण के लिए अलग-अलग समय पर रिलायंस रिटेल, नेस्ले और डैनोन सहित कई बड़ी कंपनियों ने अपना प्रस्ताव दिया था। टाटा के साथ अधिग्रहण के लिए दो साल से बातचीत चल रही थी। नवंबर में बिसलेरी के चेयरमैन रमेश चौहान ने कहा था कि उन्होंने कुछ महीने पहले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा कंज्यूमर के सीईओ सुनील डिसूजा से मुलाकात के बाद कंपनी को टाटा समूह को सौंपने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा था, "मैं उन्हें पसंद करता हूं, वे अच्छे लोग हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed