फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Take strict action against traders not making full disclosure about tur dal stocks: Centre to states

Action: अरहर दाल के स्टॉक की सही जानकारी नहीं देने वाले कारोबारियों पर होगी सख्ती, केंद्र ने दिए निर्देश

Wed, 12 Apr 2023 10:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 12 Apr 2023 10:30 PM IST
सार

Action on Tur Dal Stockists: उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कुछ राज्यों में इसके उत्पादन और खपत की तुलना में अरहर दाल के स्टॉक की कम मात्रा का खुलासा किया गया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि स्टॉक डिस्क्लोजर पोर्टल में पंजीकृत इकाइयों की संख्या बढ़ी है, लेकिन यह देखा गया है कि कुछ राज्यों में हितधारकों की वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
Take strict action against traders not making full disclosure about tur dal stocks: Centre to states
अरहर

विस्तार

केंद्र ने बुधवार को राज्य सरकारों को उन व्यापारियों, मिलमालिकों, आयातकों और स्टॉकिस्टों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिन्होंने अपने अरहर (तूर) दाल के स्टॉक के बारे में पूर्ण खुलासा नहीं किया है। प्रमुख दाल उत्पादक और उपभोक्ता राज्यों के पास तुअर और उड़द के स्टॉक का खुलासा करने की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक में उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कुछ राज्यों में इसके उत्पादन और खपत की तुलना में अरहर दाल के स्टॉक की कम मात्रा का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने एक बयान में कहा कि स्टॉक डिस्क्लोजर पोर्टल में पंजीकृत इकाइयों की संख्या बढ़ी है, लेकिन यह देखा गया है कि कुछ राज्यों में हितधारकों की वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है। बयान में कहा गया है, 'राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न इकाइयों के स्टॉक का सत्यापन करें और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और कालाबाजारी रोकथाम व आवश्यक वस्तु आपूर्ति अधिनियम, 1980 की प्रासंगिक धाराओं के तहत अघोषित स्टॉक पर सख्त कार्रवाई करें।'
विज्ञापन


पीएसीएस को थोक पेट्रोल पंपों को खुदरा दुकानों में बदलने की इजाजत देगी सरकार
देश में सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने  एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कहा है कि प्राथमिक कृषि साख समितियों (पीएसीएस) को अपने थोक उपभोक्ता पेट्रोल पंपों को खुदरा दुकानों में बदलने का विकल्प दिया जाएगा। ये फैसला सहकारिता मंत्री अमित शाह और पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ हुई एक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने यह भी कहा है कि थोक पेट्रोल और डीजल डीलरशिप लाइसेंस वाली पीएसीएस को यह विकल्प एक बार ही दिया जाएगा। इसके साथ ही देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए पीएसीएस को नये पेट्रोल/डीजल डीलरशिप के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। इन समितियों को एलपीजी डीलरशिप भी मिल सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed