फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Supreme Court orders to transfer Gain Bitcoin scam related cases to the CBI

Supreme Court: बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मामले CBI को भेजने के निर्देश, राउज एवेन्यू कोर्ट में चलेगा ट्रायल

Wed, 13 Dec 2023 05:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 13 Dec 2023 05:22 PM IST
सार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन घोटाले से जुड़े अलग-अलग एफआईआर को समेकित कर CBI को भेजने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले का ट्रायल दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चलेगा।

विज्ञापन
Supreme Court orders to transfer Gain Bitcoin scam related cases to the CBI
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि बिटकॉइन घोटाले के संबंध में दायर सभी एफआईआर को समेकित किया जाना चाहिए और उन्हें जांच के लिए सीबीआई को भेज दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि इस मामले में मुकदमा दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चलेगा। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी घोटाले से संबंधित कई प्राथमिकियों को आगे की जांच और आरोपपत्र दाखिल करने के लिए सीबीआई को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि इन मामलों की सुनवाई नई दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में की जाए।

विज्ञापन

अदालत ने आरोपियों को अग्रिम जमानत देने के अपने आदेश में किया संशोधन

पीठ ने 45 से अधिक प्राथमिकियों में आरोपियों को अग्रिम जमानत देने के अपने 30 अगस्त, 2019 के आदेश में संशोधन किया और कहा कि यह अब लागू नहीं है। पीठ ने कहा कि अगर किसी अन्य अदालत से आरोपी को नियमित जमानत नहीं मिलती है तो उसे दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत लेनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में जमा एक करोड़ रुपये की राशि निचली अदालत को भेजी जाएगी

अदालत ने कहा कि अग्रिम जमानत देने की पूर्व शर्त के तौर पर आरोपी की ओर से शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में जमा कराई गई एक करोड़ रुपये की राशि को दिल्ली की निचली अदालत में स्थानांतरित किया जाए। शीर्ष अदालत अमित भारद्वाज और अन्य के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों को रद्द करने से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही थी। जिसमें कथित तौर पर भारत में निवेशकों को उच्च रिटर्न का वादा करके बिटकॉइन में व्यापार करने के लिए प्रेरित कर धोखाधड़ी की गई थी।



इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि देश भर में लोगों को ठगने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ करीब 47 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 20,000 करोड़ रुपये मूल्य के 87,000 बिटकॉइन का कारोबार शामिल है। इस मामले में अमित भारद्वाज, उसके दो भाई और उनके पिता आरोपी हैं। हालांकि अमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed