फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Supreme Court news updates Adani-Hindenburg row Maharashtra Political Crisis Citizenship act Karnataka Cas

Adani-Hindenburg row: कांग्रेस नेता की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, 17 फरवरी की तारीख मुकर्रर

Wed, 15 Feb 2023 12:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 15 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जया ठाकुर की ओर से दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी। इस पर विचार के बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी। 

विज्ञापन
Supreme Court news updates Adani-Hindenburg row Maharashtra Political Crisis Citizenship act Karnataka Cas
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’  की ओर से अदाणी समूह की कंपनियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए हामी भर दी है। कोर्ट ने इसके लिए 17 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है। कांग्रेस नेता की याचिका में शीर्ष अदालत के किसी मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता जया ठाकुर की ओर से दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी। इस पर विचार के बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीठ ने शुरुआत में याचिका पर सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख दी थी। हालांकि, बाद में जब वकील ने कहा कि 17 फरवरी को दो अन्य जनहित याचिका सूचीबद्ध हैं, तो न्यायालय ने इसे भी 17 फरवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जया ठाकुर की याचिका में बड़ी मात्रा में लोगों का धन अदाणी उपक्रमों में निवेश करने में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की भूमिका की जांच के लिए दिशा-निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।


गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अदाणी समूह पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों के चलते अदाणी की कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद शेयर बाजार के लिए नियामक तंत्र को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने के शीर्ष अदालत के प्रस्ताव पर केंद्र ने सोमवार को सहमति व्यक्त की थी। सर्वोच्च न्यायालय अदाणी समूह के खिलाफ दो और याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed