फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sugar export limit fixed

Sugar export curbs: मिठास कायम रखने के लिए चीनी निर्यात की सीमा तय, कीमतों में वृद्धि पर लगेगी लगाम

Thu, 26 May 2022 04:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 May 2022 04:21 AM IST
सार

खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि देश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने उचित समय पर और एहतियाती फैसला किया है।

विज्ञापन
Sugar export limit fixed
sugar - फोटो : iStock

विस्तार

सरकार ने देश में चीनी की उपलब्धता और कीमत में स्थिरता बनाए रखने के लिए इस साल एक करोड़ मीट्रिक टन तक चीनी का निर्यात को सीमित कर दिया है। यह फैसला दुनिया में चीनी संकट के बीच देश में खुदरा कीमतों पर काबू पाने के लिए किया गया है। सरकार ने विशेष परिस्थिति में जून से अक्तूबर तक सशर्त निर्यात की अनुमति दी है।

विज्ञापन


सरकार की मंगलवार देर रात जारी अधिसूचना के तहत एक जून से 31 अक्तूबर 2022 तक या अगले आदेश तक निर्यात पर अंकुश प्रभावी रहेगा। इस दौरान निर्यात के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग निदेशालय की विशेष अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि देश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने उचित समय पर और एहतियाती फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि अन्य वस्तुओं के मुकाबले चीनी की कीमत ज्यादा स्थिर है, फिर भी अफवाहों और अनुचित मूल्यवृद्धि पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि इस साल ब्राजील को पछाड़ कर भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश और दूसरा सबसे बड़ा निर्यात बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्यात में हुई बेतहाशा वृद्धि
इस साल निर्यात में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। वर्ष 2016-17 के करीब 50,000 मीट्रिक टन के मुकाबले इस साल एक करोड़ मीट्रिक टन चीनी का निर्यात हुआ है। पांडे ने कहा, चीनी के निर्यात पर पाबंदी नहीं लगाई गई है, बल्कि इसको सीमित किया गया है। इस साल अब तक का सबसे ज्यादा 90 लाख मीट्रिक टन चीनी निर्यात का करार हुआ है, जिसमें से 82 लाख मीट्रिक टन का निर्यात हो चुका है।

खुदरा कीमत 33 से 44 रुपये प्रति किलो
मिल से चीनी की कीमत अभी 32 से 33 रुपये प्रति किलो है, वहीं देश के अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से चीनी की खुदरा कीमत 36 से 44 रुपये प्रति किलो है। इस साल देश में चीनी की थोक कीमत 3150 रुपये से 3500 रुपये प्रति क्विंटल पर कायम है।


एक साल में 1.36 रुपये बढ़ी कीमत
चीनी की खुदरा कीमतों में पिछले एक साल में 1.36 रुपये की तेजी आई है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले चीनी की खुदरा कीमत 40.39 रुपये प्रति किलो थी। यह 25 मई, 2022 को बढ़कर 41.75 रुपये प्रति किलो हो गई। इस बीच चीनी के दाम लगातार बढ़े हैं। एक महीने पहले इसकी कीमत 41.28 रुपये और एक सप्ताह पहले 41.64 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed