फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   subhash chandra resigns as chairman of zee, will remain non-executive director

सुभाष चंद्रा ने दिया ZEE के चेयरमैन पद से इस्तीफा, अब रह गए पांच फीसदी के मालिक

Mon, 25 Nov 2019 07:55 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 25 Nov 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
subhash chandra resigns as chairman of zee, will remain non-executive director
सुभाष चंद्रा - फोटो : amar ujala

मीडिया मुगल और जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (ZEE) के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के बोर्ड ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि वो कंपनी के बोर्ड में नॉन-एग्जिक्यूटिव निदेशक बने रहेंगे। चंद्रा के पास केवल पांच फीसदी शेयर रह गए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


 

 

बेची थी 16.5 फीसदी हिस्सेदारी

चंद्रा ने कुछ दिन पहले ही जी में अपनी 16.5 हिस्सेदारी को बेचने का एलान किया था। इस हिस्सेदारी को बेचने के बाद एस्सेल समूह के पास करीब 6000 करोड़ रुपये का कर्ज रह जाएगा। जी समूह 90 टीवी चैनलों का संचालन करती हैं। कंपनी ने 1992 में सबसे पहले देश में सैटेलाइट टीवी चैनल जीटीवी की शुरुआत की थी। इससे पहले कंपनी ने 11 फीसदी हिस्सेदारी ओप्पोनहेमर डेवलपिंग मार्केट फंड को चार हजार करोड़ रुपये में बेच दी थी। 

चंद्रा के पास रह जाएंगे पांच फीसदी शेयर

चंद्रा के पास ZEE के केवल पांच फीसदी शेयर रह जाएंगे। इसके अलावा 1.1 फीसदी शेयर गिरवी रहेंगे। प्रस्ताव के मुताबिक ईएमवीएल, साइक्योटर और एस्सेल कॉर्पोरेट क्रमश: 7.7 करोड़, 6.1 करोड़ और 1.1 करोड़ शेयर बेचेंगी जो कंपनी के कुल 15.72 फीसदी इक्विटी बेस के बराबर है।



जी के शेयर 277 रुपये की दर से बेचे जाएंगे जो बुधवार को कंपनी के 307 रुपये के क्लोजिंग प्राइस से 10 फीसदी कम है। फ्लोर प्राइस के हिसाब से जी के 15.72 फीसदी की वैल्यू 58.2 करोड़ डॉलर (लगभग 4,132 करोड़ रुपये) होती है। गुरुवार के प्रस्तावित ब्लॉक डील्स की बुक रनर सिटी ग्रुप है।  

एस्सेल ग्रुप इस साल की शुरुआत से नकदी संकट से जूझ रहा है। समूह ने कर्ज चुकाने के लिए प्रमोटर शेयरों समेत कई संपत्तियां बेचीं। ग्रुप ने कहा है कि और भी मीडिया और नॉन मीडिया एसेट्स बेचने के लिए कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed