फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Stock Market Sensex rises by 242 Nifty gains 86 points Gold Silver Rate Rupee Dollars Latest News Update

Share Market: सेंसेक्स में 242 अंक की बढ़त, निफ्टी भी चढ़ा; जानें सोना-चांदी से लेकर डॉलर-रुपया तक का हाल

Wed, 15 Feb 2023 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Feb 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
Stock Market Sensex rises by 242 Nifty gains 86 points Gold Silver Rate Rupee Dollars Latest News Update
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
बीएसई सेंसेक्स 242 अंक की बढ़त के साथ 61,275.09 पर बंद हुआ। इसके अलावा एनएसई निफ्टी 86 अंक की तेजी के साथ 18,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे टूटकर 82.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पेट्रोलियम और चुनिंदा बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में बढ़त देखी गई। सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा 5.79 फीसदी की तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन में भी बढ़त देखने को मिली। हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्यादा 1.22 फीसदी नीचे आया। आईटीसी, सन फार्मा, एलएंडटी, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
विज्ञापन


सोने में 475 रुपये की गिरावट
सर्राफा बाजार में सोने का दाम भी गिरा। इसमें 475 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ अब इसकी कीमत 56,345 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी भी कमजोर
इ बीच चांदी की कीमत भी 195 रुपये टूटी। यह 65,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,834 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी 21.58 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed